{"_id":"6af32a190388cabb7b003f28","slug":"forest-fire-near-the-barhai-and-tutikandi-crossing-forest-resources-reduced-to-ashes-shimla-news-c-19-sml1002-818160-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बढ़ई और टुटीकंडी क्रॉसिंग के पास\nजंगल में लगी आग, वन संपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बढ़ई और टुटीकंडी क्रॉसिंग के पास जंगल में लगी आग, वन संपदा राख
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शहर और आसपास के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। संकटमोचन के पास मंगलवार को बढ़ई गांव के जंगल में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी।
सूचना मिलते ही तिलकनगर अग्निशमन केंद्र से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में चीड़ के छोटे और बड़े पौधों को नुकसान पहुंचा है। आग लगने की घटना दोपहर करीब 1:45 बजे की है। दमकल विभाग की टीम दोपहर 3:35 बजे आग बुझाकर वापस लौटी। वहीं दूसरी घटना टुटीकंडी क्रॉसिंग के पास जंगल में हुई।
अग्निशमन विभाग के अनुसार रात करीब नौ बजे जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। टीम के कड़े प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन मंगलवार को भी जंगल से धुआं उठता रहा। इससे आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में आग फैलने की आशंका को लेकर स्थानीय लोग चिंतित रहे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि अग्निशमन विभाग आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए दिन-रात काम कर रहा है।