{"_id":"6069d8108ebc3ee64703bbee","slug":"forest-fire-himachal-s-forests-are-burning-forest-wealth-worth-crores-of-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: नौ जिलों में धधक रहे जंगल, करोड़ों की वन संपदा हो रही राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: नौ जिलों में धधक रहे जंगल, करोड़ों की वन संपदा हो रही राख
Mon, 05 Apr 2021 11:36 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
जंगल की आग।
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी की शुरुआत में ही पारा चढ़ने पर हिमाचल प्रदेश के जंगल धधकने लगे हैं। किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा को छोड़कर अन्य नौ जिलों में पिछले एक सप्ताह से करीब 80 जंगलों में आग लगने की घटनाएं आ रही हैं। राजधानी शिमला और सिरमौर में पांच दिनों से जंगल सुलग रहे हैं। अब तक सैकड़ों हेक्टेयर जंगलों में करोड़ों की वन संपदा राख हो चुकी है। बीते साल लॉकडाउन के चलते बढ़ा हरित आवरण अब आग की भेंट चढ़ रहा है। प्रदेश सरकार भले ही जंगलों पर ड्रोन से निगरानी रखने और हेलीकाप्टर से आग बुझाने के दावे करती रही हो, लेकिन अभी तक धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
सिरमौर जिले में पिछले चार-पांच दिनों के दौरान 20 से अधिक स्थानों पर जंगलों में आग लगी। पांवटा क्षेत्र में बिजली की स्पार्किंग से गेहूं के खेत राख के ढेर में तब्दील हो गए। कई बीघा भूमि में गेहूं की फसल तबाह हो गई है। संगड़ाह के जंगल रविवार सुबह तक सुलगते रहे। बिलासपुर के बैरी के ब्रांस जंगल में पिछले तीन दिन से आग लगी हुई है, जिस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। यहां चार जंगलों में आग लग चुकी है। कांगड़ा में फायर सीजन में 14 घटनाओं में 70 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। सोलन के बीबीएन में एक दर्जन क्षेत्रों में 30 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। हमीरपुर जिले में एक सप्ताह के भीतर 14 जंगल जलकर राख हो गए हैं। ऊना और कुल्लू में 6-6 जगह जंगल
विज्ञापन
कुल्लू में 900 हेक्टेयर वन संपदा को क्षति
जिला कुल्लू के छह जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आग लगने से लाखों की वन संपदा को राख हो रही है। अब तक आग से 900 हेक्टेयर जंगलों में वन संपदा को क्षति पहुंची है। जबकि सेब के 300 फलदार पौधे भी आग की चपेट में आए हैं। अरण्यपाल अनिल शर्मा ने कहा कि फील्ड स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन