फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest Division Officer, four forest guards chargesheet on illegal felling under the guise of TD

Chamba News: टीडी की आड़ में अवैध कटान पर वन खंड अधिकारी, चार वनरक्षक चार्जशीट

Thu, 18 Jan 2024 11:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jan 2024 11:00 AM IST
सार

चंबा जिले के चुराह वन मंडल में देवदार के हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान मामले में पांच कर्मचारियों को विभाग ने चार्जशीट कर दिया है। मामले में विभाग पहले दो कर्मचारियों को निलंबित कर चुका है। 

विज्ञापन
Forest Division Officer, four forest guards chargesheet on illegal felling under the guise of TD
वन विभाग हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह वन मंडल में देवदार के हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान मामले में पांच कर्मचारियों को विभाग ने चार्जशीट कर दिया है। मामले में विभाग पहले दो कर्मचारियों को निलंबित कर चुका है। पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। कर्मचारियों ने नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके चलते इन्हें विभाग ने चार्जशीट कर दिया है। अब इनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाई जाएगी। जांच के लिए नियुक्त विशेष टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। जांच में यदि कर्मचारी दोषी निकले तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध कटान को लेकर इनसे रिकवरी भी की जा सकती है।

विज्ञापन


चार्जशीट किए गए कर्मचारियों में एक वन खंड अधिकारी और चार वनरक्षक शामिल हैं। इन कर्मचारियों पर जंगलों में टीडी में स्वीकृत पेड़ों के बजाय हरे-भरे देवदार के पेड़ों के कटान के आरोप लगे हैं। आरोपों की सत्यता का पता लगाने के लिए वन मंडलाधिकारी ने टीम के साथ जंगलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान विभाग ने जंगलों में देवदार के 661 स्लीपर बरामद किए। इससे अधिक मात्रा में स्लीपर जंगल से गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन


न मिलेगी पदोन्नति, न ही इंक्रीमेंट का लाभ
चार्जशीट रहने तक इन कर्मचारियों को न तो विभागीय इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा और न ही किसी प्रकार की पदोन्नति मिलेगी। चार्जशीट में लगे आरोप साबित होने तक ये कर्मचारी नियमित तौर पर ड्यूटी करते रहेंगे। आरोप साबित होने पर उनके खिलाफ विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगलों में टीडी के तहत गलत निशानदेही को लेकर गुप्त शिकायत पहुंची थी। उन्होंने स्वयं जंगलों में जाकर जांच की। उन्हें टीडी के तहत गलत पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने की सत्यता का पता चला। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्य वन अरण्यपाल को भेजी। वहां से कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।- सुशील गुलेरिया, वन मंडलाधिकारी चुराह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed