फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest department imposed five lakes penalty on nhai

अवैध रूप से मलबा डंप करने पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एनएचएआई पर गिरी गाज

Tue, 12 Dec 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 12 Dec 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
forest department imposed five lakes penalty on nhai
जिला कुल्लू में अवैध  डंपिंग करने वालों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इससे शहर में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार यहां अवैध रूप से मलवे को जंगल और आसपास खुली जगहों में डंप किया जा रहा था।
विज्ञापन


भुंतर से रामशिला में फोरलेन निर्माण के दौरान अवैध रूप से जगह-जगह मलबा डंप करने पर वन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। वन विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को अवैध डंपिंग पर पांच लाख बतौर जुर्माने का नुकसान बिल भेज दिया है। 
विज्ञापन


जिसे वसूला जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त रवैये के बाद वन विभाग चौकस है और लगातार फोरलेन निर्माण के दौरान वन संपदा को कोई नुकसान पहुंचाने को लेकर गश्त कर रहा है। विभागीय कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस का जवाब नहीं मिल पाया

forest department imposed five lakes penalty on nhai

मनाली लेफ्ट बैंक सड़क पर भुंतर से रामशिला तक इन दिनों फोरलेन निर्माण कार्य जोरों पर है। कुछ दिन पहले फोरलेन निर्माण के दौरान निकल रहे मलबा को अवैध रूप से जगह-जगह डंप किया जा रहा था। 

गश्त के दौरान मामला संज्ञान में आने पर डीएफओ डॉ नीरज चड्ढा ने एनएचएआई को नोटिस भेज जबाव तलब किया था। हालांकि अभी तक नोटिस का जवाब नहीं मिल पाया है, लेकिन वन विभाग ने वन संपदा को हुए नुकसान का बिल एनएचएआई को भेज दिया है।

नियमानुसार निर्धारित डंपिंग साइट में ही मलबा डंप किया जा सकता है, लेकिन काम पर लगी मशीनरी जगह-जगह धड़ल्ले से ही डंप कर रही थी। जिससे वन संपदा समेत नदी को नुकसान हो रहा था।

इधर, डीएफओ कुल्लू डॉ नीरज चड्ढा ने बताया कि भुंतर से रामशिला फोरलेन निर्माण से निकले मलबे की अवैध डंपिंग पर एनएचएआई को नुकसान बिल भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed