फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest department cut damage report of wrong person at shimla.

अफसरों का खेल, जिसके प्लॉट पर पेड़ नहीं उसके नाम काट दी डीआर

Fri, 18 Mar 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 18 Mar 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
 forest department cut damage report of wrong person at shimla.
महापौर ने वन विभाग से इस प्रकरण की पूरी रिपोर्ट सात दिन में तलब की है। - फोटो : अमर उजाला

शिमला के कुसुम्पटी में पेड़ कटान मामले में अपने अफसर को बचाने के लिए वन विभाग के नए खेल का खुलासा हुआ है। पेड़ कटान मामले में वन विभाग ने दो डीआर (डैमेज रिपोर्ट) काटी है। एक डीआर वन विभाग में डेपूटेशन पर तैनात सेक्शन आफिसर रविंद्र शर्मा के नाम से काटी गई है जबकि दूसरी डीआर रोमा शर्मा के नाम से कटी है।

विज्ञापन


वीरवार को वन विभाग के अधिकारी के साथ लगते प्लॉट के मालिक मंगल सिंह ने निगम महापौर को एक लिखित शिकायत सौंपी। मंगल सिंह का कहना है कि गोरखू लाज में खरीदे गए उनके प्लॉट की रजिस्ट्री 4 दिसंबर 2015 को हुई है। रजिस्ट्री के वक्त प्लॉट में कोई पेड़ नहीं था। गोरखू लाज में पेड़ कटान का मामला सामने आने के बाद अब उन्हें वन विभाग के अधिकारी जबरन इस केस में फंसा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगल सिंह का दावा है कि वन विभाग के अधिकारियों ने उनकी पत्नी को डरा धमका कर डैमेज रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करवाए हैं। इस लिखित शिकायत के आधार पर निगम महापौर संजय चौहान ने शिमला सर्कल के वन अरण्यपाल को मंगल सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। संजय चौहान ने कहा है कि यदि वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से पूरे प्रकरण को अंजाम दिया गया है तो दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। महापौर ने वन विभाग से इस प्रकरण की पूरी रिपोर्ट सात दिन में तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसुम्पटी के गोरखू लाज में काटे गए पेड़ों के मामले में वन विभाग की कार्रवाई पर प्लॉट मालिक ने गंभीर सवाल उठाए हैं। वन विभाग को पूरे प्रकरण की जांच के लिए कहा गया है। हालांकि विभाग ने अभी तक पेड़ कटान मामले में स्टेटस रिपोर्ट नहीं सौंपी है।- संजय चौहान, महापौर, नगर निगम शिमला

पेड़ कटान के मामले में वन विभाग की ओर से काटी गई डीआर को लेकर फिलहाल हमें कोई शिकायत नहीं मिली है। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।- आलोक प्रेम नागर, वन अरण्यपाल, शिमला सर्कल

सेक्शन आफिसर को जारी हुआ शो कॉज नोटिस
पेड़ कटान प्रकरण पर वन विभाग में डेप्यूटेशन पर तैनात सेक्शन आफिसर को विभाग ने शो कोज नोटिस जारी कर दिया है। अधिकारी को दो दिन के भीतर नोटिस का जवाब देना होगा। उधर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले को लेकर शुक्रवार को शोकाज नोटिस का जवाब देंगे।
 
पेड़ कटान प्रकरण पर वीरवार को वन मंत्री ने ली रिपोर्ट
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने वीरवार को वन विभाग के अफसरों से कुसुम्पटी के समीप गोरखू लॉज में हुए अवैध पेड़ कटाने के मामले को लेकर विस्तृत रिपोर्ट ली। वन मंत्री ने विभाग के आला अफसरों को पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर दोषी अफसरों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।


डैमेज रिपोर्ट में पेड़ों की केटेगरी पर भी सवाल
अवैध रूप से हरे पेड़ काटे जाने को लेकर वन विभाग की ओर से काटी गई डैमेज रिपोर्ट पर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि डैमेज रिपोर्ट में पेड़ों की केटेगरी का सही आंकलन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed