फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   illegal tree felling in sansarpur terrace kangra himachal pradesh

कांगड़ा: वनकाटुओं ने कर्मियों और लोगों पर दागीं गोलियां, तीन घायल

Wed, 05 Feb 2020 01:57 PM IST
अवधेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरेस (कांगड़ा) Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
illegal tree felling in sansarpur terrace kangra himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस थाना देहरा के तहत संसारपुर टैरेस के जंडौर मे वन काटुओं ने स्थानीय दो लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वन विभाग के एक कर्मचारी के साथ पूर्व प्रधान सुरेश ठाकुर और कुलवंत सिंह घायल हो गए। वनकाटु मौके से एक व्यक्ति का लाइसेंसी हथियार लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


वन काटुओं के कई हथियार मौके पर रह गए। इस दौरान घायलों को उपचार के लिए मुकेरियां अस्पताल में भर्ती करवाया गया। संसारपुर टैरेस थाना प्रभारी संजीव कुमार और हेड कांस्टेबल अजय ने मुकेरियां जाकर घायलों के ब्यान लिए। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जंडौर में कुलवंत सिंह की मलकीयती भूमि में वनकाटु खैर के पेड़ काट रहे थे। जिसकी भनक ग्रामीणों को लगी। ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारियों को लेकर वन काटुओं की घेराबंदी करनी चाही, लेकिन वन काटुओं को इसका पता चल गया। इस दौरान दो लोगों और एक कर्मचारी पर वन काटुओं ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनकाटु कुलवंत सिंह की लाइसेंसी बंदूक लेकर फरार हो गए। वन काटुओं के खून से लथपथ कई हथियार मौके पर ही छूट गए थे। इस दौरान वनरक्षक सुशील कुमार को मामूली चोट आई। इस दौरान वनरक्षक विनोद कुमार, राजेश कुमार, ब्लाक अधिकारी पूर्ण राम व कृष्ण कुमार ने दूसरी तरफ से घेराबंदी की हुई थी। दो वनकाटु पंजाब की तरफ भागने में सफल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed