Bilaspur News: कुल्लू में फोरलेन में आने वाली वन और निजी भूमि की दोबारा होगी निशानदेही
कुल्लू में अब परियोजना के तहत आने वाली वन और निजी भूमि में दोबारा निशानदेही होगी। इससे पहले मंडी डीएफओ ने दोबारा निशादेही का फैसला दो माह पहले लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन में बाउंड्री पिलरों के बिना वन व निजी भूमि से काटे गए पेड़ों को वन निगम को काटने के लिए सौंपने के मामले में डीएफओ कुल्लू ने कार्रवाई की है। पत्र जारी करते हुए कहा कि कुल्लू में अब परियोजना के तहत आने वाली वन और निजी भूमि में दोबारा निशानदेही होगी। इससे पहले मंडी डीएफओ ने दोबारा निशादेही का फैसला दो माह पहले लिया था। फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति जिला बिलासपुर के महासचिव मदन लाल शर्मा के शिकायत पत्र पर कार्रवाई करते हुए डीएफओ कुल्लू ने दोबारा निशानदेही करने का लिया फैसला है। डीएफओ ने अरण्यपाल सर्किल कुल्लू को संबोधित पत्र में बताया कि इस निशानदेही के दौरान अधिग्रहीत की गई भूमि को चिह्नित कर बुर्जियां लगाना, किसी भी प्रकार का संदेह/आपत्तियों का निवारण किया जाना भी निश्चित किया है। उन्होंने कहा कि वन परिक्षेत्र अधिकारियों को भी निशानदेही की निर्धारित तिथियों के अनुसार मौके पर उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं। सभी विषयों की पुष्टि डीएफओ कुल्लू ने अरण्यपाल सर्किल कुल्लू को संबोधित पत्र संख्या 67 में की है।
गौरतलब है कि उक्त परियोजना में फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने सड़क के दोनों ओर निजी व सरकारी भूमि में अधिग्रहीत की गई जमीन में स्थापित बाउंड्री पिलरों की जानकारी मांगी थी। डीएफओ कुल्लू के कार्यालय में उपरोक्त जानकारी न होने पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक मंडी को यह जानकारी देने के लिए निर्देश हुए। परियोजना निदेशक मंडी ने भी यह जानकारी देने में टालमटोल की। प्रार्थी ने अरण्यपाल सर्किल कुल्लू में शिकायत दर्ज करवाई थी कि डीएफओ कुल्लू पार्वती, परियोजना निदेशक मंडी ने बाउंड्री पिलरों को स्थापित किए बिना सड़क निर्माण में आए पेड़ों का कटान कर दिया है। अरण्यपाल कुल्लू ने दोनों डीएफओ को जवाब देने के लिए निर्देश दिए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद रिमाइंडर जारी हुए, जिसके बाद अब यह कार्रवाई हुई है। वहीं समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने कहा कि मंडी और कुल्लू की तरह बिलासपुर में भी यह अनियमितता हुई है। यहां पर भी दोबारा निशानदेही होनी चाहिए।