फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   For the welfare of world peace, the Gupt Navratri of Ashadh month started in Shaktipeeth Jwalamukhi

Gupt Navratri 2024: विश्व शांति कल्याण के लिए कन्या पूजन के साथ शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्र शुरू

Sat, 06 Jul 2024 12:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jul 2024 12:46 PM IST
सार

गुप्त नवरात्र का विधिवत आरंभ कन्या पूजन के साथ विधायक संजय रत्न, एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा, तहसीलदार व मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा, न्यास सदस्य पुजारी अविनेंद्र शर्मा, दिव्यांशु भूषण दत्त व अन्य न्यास सदस्यों की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना से किया गया।
 

विज्ञापन
For the welfare of world peace, the Gupt Navratri of Ashadh month started in Shaktipeeth Jwalamukhi
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्र शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व विख्यात ज्वालामुखी मंदिर में शनिवार आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र का आगाज हुआ। गुप्त नवरात्र 6 से 15 जुलाई तक चलेंगे। मंदिर में गुप्त नवरात्र का विधिवत आरंभ कन्या पूजन के साथ विधायक संजय रत्न, एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा, तहसीलदार व मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा, न्यास सदस्य पुजारी अविनेंद्र शर्मा, दिव्यांशु भूषण दत्त व अन्य न्यास सदस्यों की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना से किया गया। इसके साथ ही 81 पुजारी और विद्वान पंडितों को माता के पूजा-पाठ का विधिवत संकल्प भी दिलवाया गया। पुजारी वर्ग विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए लगातार आठ दिनों तक पूजा-पाठ करेंगे।  गुप्त नवरात्र में मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री व दुर्गा सप्तशती व अन्य पाठ किए जाएंगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन


मंदिर न्यास व पुजारी महासभा की ओर से प्राचीन परंपराओं को बरकरार रखा गया है। विधायक संजय रत्न ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कन्या पूजन भी किया। विधायक संजय रत्न ने सभी प्रदेशवासियों को गुप्त नवरात्रों की बधाई दी और कहा माता ज्वाला सभी के जीवन मे सुख-शांति प्रदान करे। पुजारी व न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र प्राचीन परंपराओं को निभाते हुए शुरू हो गए हैं। 13 जुलाई को मां ज्वाला का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ शयन भवन में प्रतिदिन शत चंडी पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed