फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   For the first time, there will be no independent MLA in Himachal Assembly, know the figures

Himachal: हिमाचल विधानसभा में पहली बार नहीं होगा कोई निर्दलीय विधायक, सियासत में जुड़ा एक नया अध्याय

Sun, 14 Jul 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 14 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रदेश में अब पहली बार ऐसा होगा कि कोई भी निर्दलीय विधायक विधानसभा का सदस्य नहीं होगा। 

विज्ञापन
For the first time, there will be no independent MLA in Himachal Assembly, know the figures
हिमाचल विधानसभा शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचुनाव के नतीजों के साथ ही हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रदेश में अब पहली बार ऐसा होगा कि कोई भी निर्दलीय विधायक विधानसभा का सदस्य नहीं होगा। डेढ़ साल की अवधि के बाद ही 14वीं विधानसभा का सत्र निर्दलीय विधायकों की गैरमौजूदगी में ही चलेगा। उपचुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में हमीरपुर से आशीष शर्मा, नालागढ़ से केएल ठाकुर और देहरा से होशियार सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

सरकार गठन में निर्दलीयों ने कांग्रेस को समर्थन दिया था। लेकिन, राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए चुनाव में प्रदेश की सियासत के समीकरण बदल गए। 2022 में जीते तीनों निर्दलीय विधायकों ने न सिर्फ राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया, बल्कि कुछ समय बाद भगवा चोला भी ओढ़ लिया। भाजपा में शामिल हुए तीनों निर्दलीय विधायकों को पार्टी ने उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरा से होशियार सिंह और नालागढ़ से केएल ठाकुर उपचुनाव हार गए। हमीरपुर से आशीष शर्मा जीते जरूर लेकिन, इस बार भाजपा के टिकट पर। इसलिए, आशीष अब भाजपा के विधायक माने जाएंगे। साफ है कि प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा अब निर्दलीय विधायकों के बिना ही चलेगी और ऐसा हिमाचल में पहली बार होगा। इससे पहले 2022 तक होते रहे विधानसभा चुनावों में कोई न कोई निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतता रहा है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े

विधानसभा अवधि                   निर्दलीय विधायकों की संख्या
पहली विधानसभा 1962-1967              6
दूसरी विधानसभा 1967-1972              13
तीसरी विधानसभा 1972-1977             8
चौथी विधानसभा 1977-1982               5
पांचवीं विधानसभा 1982-1985             2
छठी विधानसभा 1985-1990               2
सातवीं विधानसभा 1990-1992             1
आठवीं विधानसभा 1993-1998             7
नौवीं विधानसभा 1998-2003                1
दसवीं विधानसभा 2003-2007               6
ग्यारहवीं विधानसभा 2007-2012           3
बारहवीं विधानसभा 2012-2017            7
तेहरवीं विधानसभा 2017-2022             2
चौदहवीं विधानसभा 2022-2027           3
2024 उपचुनाव 2024                          0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed