फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   For the first time in the country NCMC card service will start from Himachal

One Nation One Mobility Card: देश में पहली बार एनसीएमसी कार्ड सेवा हिमाचल से होगी शुरू, जानें इसके फायदे

Thu, 27 Jun 2024 10:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Jun 2024 10:40 PM IST
सार

15 जुलाई से यात्री एनसीएमसी कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) के जरिये भी किराया चुका सकेंगे। ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य और एचआरटीसी पहला परिवहन निगम बनेगा। 
 

विज्ञापन
For the first time in the country NCMC card service will start from Himachal
एनसीएमसी कार्ड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के बाद 15 जुलाई से यात्री एनसीएमसी कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) के जरिये भी किराया चुका सकेंगे। एचआरटीसी प्रबंधन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई मुख्यालय के अधिकारियों, टिकट मैनेजमेंट सिस्टम चलाने वाली कंपनी और सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद जुलाई से सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


एनसीएमसी कार्ड को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह प्रीपेड कार्ड के रूप में तो काम करेगा ही इसका उपयोग एटीएम कम डेबिट कार्ड के रूप में भी हो सकेगा। ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य और एचआरटीसी पहला परिवहन निगम बनेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी भी इस कार्ड के जरिये निगम की बसों में किराये का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन


15 जुलाई से एचआरटीसी एनसीएमसी कार्ड की सेवाएं शुरू कर देगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। एचआरटीसी बसों के अलावा मेट्रो और एयरपोर्ट पर भी इस कार्ड से किराये का भुगतान किया जा सकेगा- रोहनचंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक 
एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में शिमला के होटल होलीडे होम में शुक्रवार को होगी। इसमें निगम की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर फैसले लिए जाएंगे। बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों के अलावा प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि अधिकारी और निगम के अधिकारी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed