फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   For the first time a Vice Chancellor will become a Rajya Sabha member from Himachal

हिमाचल: पहली बार कोई कुलपति बनेगा राज्यसभा सदस्य, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में खुशी की लहर

Sun, 20 Mar 2022 01:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Mar 2022 01:44 PM IST
सार

राज्य विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। हिमाचल प्रदेश से अभी तक राजनीतिक पृष्ठभूमि वालों को ही राज्यसभा में भेजा जाता रहा है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी कुलपति को उच्च सदन में भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
For the first time a Vice Chancellor will become a Rajya Sabha member from Himachal
डॉ. सिकंदर कुमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से पहली बार विश्वविद्यालय का कोई कुलपति राज्यसभा सदस्य बनेगा। राज्य विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। हिमाचल प्रदेश से अभी तक राजनीतिक पृष्ठभूमि वालों को ही राज्यसभा में भेजा जाता रहा है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी कुलपति को उच्च सदन में भेजा जा रहा है। प्रदेश की ओर से वर्तमान में तीन राज्यसभा सदस्य हैं। वर्ष 1956 से 2016 तक प्रदेश के कोटे से 15 लोग राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। डॉ. सिकंदर कुमार के राज्यसभा जाने पर हिमाचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी आवेदन आमंत्रित करेगी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह तक कुलपति के पद पर नई नियुक्ति होगी। राज्य विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए नियमानुसार विज्ञापन जारी किया जाएगा। आवेदनों की छंटनी के बाद सर्च कमेटी की ओर से कुछ नामों का चयन किया जाएगा। सरकार से चर्चा करने के बाद राज्यपाल नए कुलपति के नाम की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन

हिमाचल से कौन कब बना राज्यसभा सदस्य

नाम                            पार्टी                            कार्यकाल
लीला देवी                    कांग्र्रेस                     3/12/1956 से 2/4/1962    
शिवा नंद रामौल         कांग्रेस                        3/4/1962 से 2/4/1968    
सत्यवती डांग                कांग्रेस                    3/4/1968 से 2/4/1974
जगन नाथ भारद्वाज        कांग्रेस                    10/4/1972 से 9/4/1978    
ज्ञान चंद टुटू                कांग्रेस                        3/4/1974 से 2/4/1980
ऊषा मल्होत्रा                कांग्रेस                    3/4/1980 से 2/4/1986
चंदन शर्मा                    कांग्रेस                    3/4/1986 से 2/4/1992
कृष्णलाल शर्मा            भाजपा                    10/4/1990 से 9/4/1996
महेश्वर सिंह                भाजपा                    3/4/1992 से 2/4/1998
चंद्रेश कुमारी                कांग्रेस                        10/4/1996 से 9/4/2002
अनिल शर्मा                एचवाईसी                    3/4/1998 से 2/4/2004
कृपाल परमार                भाजपा                     3/4/2000 से 2/4/2006
सुरेश भारद्वाज            भाजपा                    10/4/2002 से 9/1/2008
शांता कुमार                भाजपा                    10/4/2008 से 9/4/2014
विमला कश्यप            भाजपा                    3/4/2010 से 2/4/2016

वर्तमान राज्यसभा सदस्य

नाम                            पार्टी                        कार्यकाल
आनंद शर्मा                कांग्रेस                        3/4/2016 से 2/4/2022
जगत प्रकाश नड्डा    भाजपा                        3/4/2018 से 2/4/2024
इंदु गोस्वामी                भाजपा                     10/4/2020 से 9/4/2026    

शिक्षकों के चुनाव लड़ने के पक्षधर नहीं थे सिकंदर 

 पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी के कार्यकाल में विवि के शिक्षकों को सक्रिय राजनीति में भाग लेने और चुनाव लड़ने को दी जाने वाली छूट जो समाप्त कर दिया गया था। हालांकि, वर्तमान कुलपति प्रो. सिकंदर ने सितंबर 2018 में ईसी से इस छूट को जारी रखने का प्रस्ताव पारित करवाकर तत्कालीन राज्यपाल आचार्य देवव्रत को भेजा था, जो आज तक मंजूर नहीं हुआ। 

तीन अगस्त 2018 को वीसी बने, दो अगस्त 2021 को मिला सेवाविस्तार
प्रो. सिकंदर कुमार ने 3 अगस्त 2018 को हिमाचल प्रदेश विवि के कुलपति का पदभार संभाला था। 2 अगस्त 2021 को उनका कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें एक साल का सेवाविस्तार दिया गया। दो अगस्त 2022 को उनका यह कार्यकाल समाप्त होना था। कार्यकाल समाप्त होने से करीब पांच माह पहले ही उनको भाजपा ने राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया। हालांकि कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की नियुक्ति को कोर्ट में भी चुनौती दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed