फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   For admission in city colleges competition among students for

Shimla News: शहर के कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में मची होड़

Fri, 12 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
For admission in city colleges
competition among students for
संजौली कॉलेज में प्रथम वर्ष के लिए सबसे अधिक 2,523 आवेदन, मेरिट पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

2000 पहुंच गया आरकेएमवी में आवेदन करने वालों का आंकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पोर्टलों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सबसे अधिक 2,523 आवेदन शुक्रवार देर शाम तक आ चुके थे। कॉलेज में जमा दो कक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। राजकीय कन्या महाविद्यालय में भी दो हजार नई छात्राओं ने प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में आवेदनकर्ताओं का आंकड़ा 1300 पार कर गया है। आने वाले दो दिनों में यह और बढ़ेगा।
कॉलेज 16 जुलाई को यूजी डिग्री कोर्स की पहली मेरिट जारी करेंगे। संजौली कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. नरेश वर्मा ने माना कि उनके कॉलेज में अब तक 2500 आवेदन आ चुके हैं। इसमें बीए की 660 सीटों के लिए 1,263, बीएससी मेडिकल की 140 सीटों के लिए 216, नॉन मेडिकल की 140 सीटों के लिए 213, बीसीए की 60 सीटों के लिए 194, बीबीए की 60 सीटों के लिए 154, बीवॉक होटल मैनेजमेंट की 40 सीटों के लिए 93, रिटेल मैनेजमेंट की 40 सीटों के लिए 40 ने आवेदन किया है। बीकॉम की 80 सीटों के लिए कॉलेज में कड़ी स्पर्धा रहेगी रहेगी। इस कोर्स में प्रवेश के लिए 350 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय में यूजी डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कॉलेज को दो हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अनुरिता सक्सेना ने कहा कि किस कोर्स के लिए कितनी छात्राओं ने आवेदन किया है, इसका सही आंकड़ा 15 जुलाई को ही साफ होगा।
विज्ञापन



कोटशेरा में बीए प्रथम के लिए 600 आवेदन
राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा चौड़ा मैदान के प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के लिए 600, बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 371 और बीएससी प्रथम वर्ष के लिए 311 आवेदन आए हैं। इसके अलावा पीजीडीसीए और बीसीए कोर्स के लिए आवेदन करने वालों की संख्या सौ से अधिक हो चुकी है। आंकड़ा 1500 तक जा सकता है। कहा कि इस बार शुरू हो रहे बीसीए बैच की सीटें 40 से बढ़ाकर 80 कर दी हैं। पीजीडीसीए कोर्स की सीटें 30 से 60 की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article