फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fool diet rate Increased in shimla

एक माह में पंद्रह रुपये तक महंगा हो गया भरपेट खाना

Mon, 11 Apr 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
fool diet rate Increased in shimla
एक माह में पंद्रह रुपये तक महंगा हो गया भरपेट खाना
विज्ञापन

ढाबों में 90 रुपये में मिलेगी फुल डाइट
तवा रोटी 7 रुपये की जगह 9 रुपये में मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में खाने पर महंगाई की मार पड़ गई है। एक माह में ही भरपेट खाना पंद्रह रुपये तक महंगा हो गया है। होटलों और ढाबों में भरपेट खाने के लिए लोगों को अब 90 रुपये चुकाने होंगे। मार्च में प्रशासन ने भरपेट भोजन के दाम 75 रुपये तय किए थे।
जिला प्रशासन ने ढाबों में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों के दाम फिर से तय किए हैं। नई अधिसूचना के मुताबिक ढाबों में भरपेट खाना अब 75 की जगह 90 रुपये में मिलेगा। तंदूरी चपाती 8 रुपये की जगह 10 रुपये में दी जाएगी। इसके अलावा तवा रोटी 7 रुपये की जगह 9 रुपये में मिलेगी। वहीं स्टफ्ड परांठा 25 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया है। रायता 20 रुपये प्लेट से बढ़कर किया 30 रुपये और पनीर 270 रुपये प्रति किलो की जगह 280 रुपये में मिलेगा। चिकन करी 130 रुपये, मीट करी 160 रुपये प्रति प्लेट से बढ़कर 210 रुपये कर दी है। मटन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। मटन 500 रुपये प्रति किलो मिलता रहेगा। चिकन ड्रेस्ड 200 रुपये प्रति किलो, फिश 250 रुपये प्रति किलो और सुअर का मांस 250 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा।
विज्ञापन

नहीं आई है कोई शिकायत : आदित्य
डीसी शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि सरकार द्वारा गरीब तबके के लोगों के लिए गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसलिए उन्हें किसी तरह की परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खाने के बढ़े दामों को कम करने को लेकर लोगों की तरफ से कोई मांग नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed