{"_id":"64109d8335f2cca38a0af770","slug":"food-supply-corporation-will-buy-wheat-from-april-10-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: किसानों से 10 अप्रैल से गेहूं की खरीद करेगा खाद्य आपूर्ति निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: किसानों से 10 अप्रैल से गेहूं की खरीद करेगा खाद्य आपूर्ति निगम
Wed, 15 Mar 2023 10:34 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:34 AM IST
सार
प्रधान सचिव खाद्य आपूर्ति निगम आरडी नजीम ने कहा कि किसानों को hpappp.nic.in पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्योरा देने के लिए पंजीकरण कराना होगा। 1 अप्रैल, 2023 को पोर्टल खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
गेहूं की खरीद करेगा खाद्य आपूर्ति निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य आपूर्ति निगम किसानों से गेहूं खरीदने जा रही है। गेहूं की खरीद 10 अप्रैल, 2023 से की जाएगी। इसके लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने 10 मंडियों का चयन किया हैं। इसमें जिला कांगड़ा की अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली और मिलवा, जिला सिरमौर के धौलाकुआं, कालाअंब, पावंटा साहिब मार्केट यार्ड नालागढ़, जिला सोलन के मलपुर बद्दी, जिला ऊना के मार्केट यार्ड टकारला और रामपुर शामिल है।
विज्ञापन
प्रधान सचिव खाद्य आपूर्ति निगम आरडी नजीम ने कहा कि किसानों को hpappp.nic.in पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्योरा देने के लिए पंजीकरण कराना होगा। 1 अप्रैल, 2023 को पोर्टल खोल दिया जाएगा। किसानों को राशि 48 घंटे के भीतर आनलाइन बैंक खाते में आ जाएगी। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (2125 प्रति क्विंटल) के हिसाब से खरीद होगी।
विज्ञापन