फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   food supply and consumer affair department decision on bpl ration kota

उपभोक्ताओं को झटका, बीपीएल परिवारों के राशन कोटे में किया बदलाव

Mon, 11 Sep 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Sep 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
food supply and consumer affair department decision on bpl ration kota

एनएफएसए, बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को दोहरा झटका लगा है। इन परिवारों को अब अक्तूबर से डिपो में आटे की जगह गेहूं दिया जाएगा। जिला में एनएफएसए और बीपीएल सहित प्रायोरिटी हाउस होल्ड की संख्या तीन लाख 34 हजार है। 

विज्ञापन


गेहूं मिलने के कारण इन परिवारों को अब दोबारा से आटा पिसवाने के लिए चक्कियों की ओर रुख करना होगा। सरकार की ओर से बीते दिनों ही इस बारे में जानकारी दी गई है। अब इन परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


बताते चलें कि एनएफएसए (नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट) और बीपीएल परिवारों को 18.800 ग्राम आटा और प्रायोरिटी हाउस होल्ड को 2.800 ग्राम आटा प्रति मेंबर दिया जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इन्हें पहले की तरह ही डिपो में गेहूं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल से मिल रहा था आटा
नोटबंदी के बाद उपभोक्ताओं को अप्रैल से आटा उपलब्ध करवाया जा रहा था। डिपो में गेहूं की जगह आटा मिलने के कारण इन परिवारों के लिए काफी हद तक राहत भी मिली थी। लेकिन फिर से गेहूं देने से इन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


क्यों होगी परेशानी
इन परिवारों को गेहूं मिलने के कारण अब पहले की तरह चक्कियों में जाकर गेहूं की पिसाई करवानी होगी। गांवों में अभी तक कुछ जगहों में ही चक्कियां है। ऐसे में इन्हें दूर दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ेगा। गेहूं को पिसवाने के चक्कर में पचास से साठ रुपये खर्च करना पड़ेगा। यह उपभोक्ताओं को काफी महंगा पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed