फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   food and civil supply corporation himachal pradesh two employees arrested by vigilance for taking bribe

Vigilance: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के दो कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

Wed, 27 Jul 2022 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Jul 2022 07:20 PM IST
सार

ट्रक संचालक राजेश कुमार ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर को भेजे शिकायत पत्र में लिखा था कि निगम के दो कर्मचारी 9,600 रुपये घूस मांग रहे हैं।

विज्ञापन
food and civil supply corporation himachal pradesh two employees arrested by vigilance for taking bribe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के दो कर्मचारियों को विजिलेंस ने 9,600 रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सनी कुबेर और कपिल देव के रूप में हुई है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के नादौन स्थित गोदाम में सनी कुबेर कनिष्ठ सहायक (लिपिक) और कपिल देव सार्वजनिक वितरण सहायक है। जहां ये कर्मचारी सेवारत थे, उस गोदाम से नादौन विधानसभा क्षेत्र की 43 उचित मूल्यों की दुकानों में राशन की आपूर्ति होती है। 

विज्ञापन


राशन की आपूर्ति के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम हर साल निजी वाहनों को अनुबंध पर राशन सामग्री की ढुलाई का काम देता है। हमीरपुर निगम ने निजी वाहनों को खाद्य सामग्री की ढुलाई का काम दिया था। ट्रक संचालक राजेश कुमार ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर को भेजे शिकायत पत्र में लिखा था कि निगम के दो कर्मचारी 9,600 रुपये घूस मांग रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर डीएसपी विजिलेंस लालमन शर्मा ने इंस्पेक्टर अंकुर शर्मा की अध्यक्षता में टीम का गठन किया। विजिलेंस ने जाल बिछाया और केमिकल लगे नोटों का बंडल शिकायतकर्ता को दिया और कर्मचारियों को देने के लिए कहा। राजेश निगम के गोदाम में पहुंचा तो कपिल देव ने क्लर्क सनी कुबेर के पास घूस की रकम देने को कहा। सनी ने जैसे ही 9,600 रुपये अपनी जेब में डाले तो विजिलेंस ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि विजिलेंस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को इन्हें हमीरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 


उधर, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम हमीरपुर के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा ने कहा कि घूस लेते पकड़े दोनों कर्मचारियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। राशन की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए अस्थायी तौर पर नादौन गोदाम में नई नियुक्तियां की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed