{"_id":"638a0dc8e4bc5775e90f5c6b","slug":"flight-to-kullu-dharamshala-will-be-done-except-one-day-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सप्ताह में एक-एक दिन छोड़कर होगी कुल्लू, धर्मशाला के लिए हवाई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सप्ताह में एक-एक दिन छोड़कर होगी कुल्लू, धर्मशाला के लिए हवाई उड़ान
Fri, 02 Dec 2022 08:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Dec 2022 08:09 PM IST
सार
9 दिसंबर को दिल्ली से शिमला और फिर कुल्लू के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेगा। 10 दिसंबर को दिल्ली से शिमला और शिमला से धर्मशाला के लोगों को हवाई सेवा सुविधा मिलनी आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
हवाई सेवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह में एक दिन छोड़कर कुल्लू और धर्मशाला के लिए हवाई उड़ान होगी। 9 दिसंबर को दिल्ली से शिमला और फिर कुल्लू के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेगा। 10 दिसंबर को दिल्ली से शिमला और शिमला से धर्मशाला के लोगों को हवाई सेवा सुविधा मिलनी आरंभ हो जाएगी। हैली टैक्सी की टाइमिंग को ध्यान में रखकर इन हवाई उड़ानों के दिन तय किए जा रहे हैं। सरकार चाहती है कि प्रदेश की हवाई उड़ानों और हैली टैक्सी सेवा की टाइमिंग में कोई टकराव न हो। ऐसे में हवाई सेवा की टाइमिंग निर्धारित करने में खासी कसरत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
बताते हैं कि हैली टैक्सी सेवा हफ्ते में तीन दिन शिमला से कुल्लू और तीन दिन शिमला से धर्मशाला के लिए निर्धारित है। इस कारण से शिमला से कुल्लू और शिमला से धर्मशाला का हवाई उड़ानें उन दिनों में तय होगी जब हैल टैक्सी सेवा उपलब्ध न हो। इसके अलावा इन रूटों का हवाई किराया अभी तक निर्धारित नहीं हुआ है। पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक रविंद्र शर्मा ने कहा कि शिमला- कुल्लू और शिमला- धर्मशाला हवाई सेवा की समय सारिणी और किराये को फाइनल किया जा रहा है।
विज्ञापन