फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Flashback: 33.38% women voted in the 1971 Lok Sabha elections in Himachal.

फ्लैश बैक: हिमाचल में 1971 के लोकसभा चुनाव में 33.38% महिलाओं ने किया था मतदान

Mon, 18 Mar 2024 01:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 01:35 PM IST
सार

1971 में हुए चुनाव में हिमाचल प्रदेश में 17,08,667 मतदाता थे। इनमें से 7,03,727 यानी 41.19 फीसदी ने मतदान किया। 

विज्ञापन
Flashback: 33.38% women voted in the 1971 Lok Sabha elections in Himachal.
मतदान(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांचवीं लोकसभा के लिए 1971 में हुए चुनाव में हिमाचल प्रदेश में 17,08,667 मतदाता थे। इनमें से 7,03,727 यानी 41.19 फीसदी ने मतदान किया। महिला मतदाताओं की संख्या 8,23,345 थी। इसमें से 33.38% यानी 2,74,862 महिलाओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। चार सीटों के लिए चुनाव में 20 उम्मीदवार मैदान में थे। शिमला (आरक्षित) सीट से प्रताप सिंह को 87.44%, मंडी से वीरभद्र सिंह को 71.95%, कांगड़ा से विक्रम चंद को 65.97% और हमीरपुर से नारायण चंद को 78.07 फीसदी वोट मिले थे। 

विज्ञापन


मतदाता पहचान पत्र खो जाने पर डुप्लीकेट करें डाउनलोड 
वोट डालने के लिए मतदाता पहचान पत्र आवश्यक है, लेकिन अगर आपका पहचान पत कहीं खो गया तो टेंशन न लें। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से डुप्लीकेट पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पहचान पत्र खो जाने के बाद सबसे पहले पुलिस में केस दर्ज कराएं, ताकि कोई उसका दुरुपयोग न करें। उसके बाद आयोग की https://old.eci.gov.in/e-epic/ वेबसाइट पर जाकर डुप्लीकेट पहचान पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। 

विज्ञापन

शतायु वोटर: वोट डालने के लिए उत्साहित हैं 104 वर्षीय हरबंसी देवी 
 जिला मुख्यालय से थोड़ी दूर ग्राम पंचायत सुनेहरा की शतायु मतदाता हरबंसी देवी एक बार फिर लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए उत्साहित हैं। 104 वर्ष की उम्र में उनकी देखने और सुनने की शक्ति भले ही कम हो गई है, लेकिन मतदान करने का जज्बा उनके अंदर बरकरार है। ऊंची आवाज में मतदान के बारे में पूछने पर कहतीं हैं कि बताओ कब वोट डालने जाना है। उपप्रधान रविंद्र कुमार के अनुसार उनकी मां पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर चुनाव में उत्साह के साथ वोट डालती आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed