{"_id":"6300ab870dfd1b2dae0d83e4","slug":"flash-flood-guidance-bulletin-for-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flash Flood Threat: हिमाचल के सात जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा, विभाग ने जारी किया बुलेटिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flash Flood Threat: हिमाचल के सात जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा, विभाग ने जारी किया बुलेटिन
Sat, 20 Aug 2022 03:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Aug 2022 03:14 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में बाढ़ आने का खतरा जताया है।
विज्ञापन
हिमाचल में अचानक बाढ़ आने का खतरा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश के लिए राष्ट्रीय फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन जारी किया गया है। इसके तहत मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में बाढ़ आने का खतरा जताया है। प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले में अगले 24 घंटों के दौरान बाढ़ आने का खतरा जताया गया है। हालांकि, इसको लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
336 सड़कें ठप
राज्य आपदा संचालन केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह तक प्रदेश में भारी बारिश, जगह-जगह भूस्खलन व बादल फटने से 336 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। इसके अलावा 1525 बिजली ट्रांसफार्मर और 132 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं। सबसे ज्यादा सड़कें मंडी जिले में 122, चंबा जिले में 97, कुल्लू 50, शिमला 38 और सोलन जिले में 23 सड़कें ठप हैं। तीनों एनएच मंडी पठानकोट, मंडी कुल्लू और मंडी जालंधर वाया धर्मपुर बंद हो गए हैं।
विज्ञापन