फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   flag host ceremoney at Nahan.

नाहन में तिरंगा फहराएंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री

Fri, 15 Aug 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/नाहन Updated Fri, 15 Aug 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
flag host ceremoney at Nahan.

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शुक्रवार को नाहन में होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस समारोह पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की भी नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन


वे यह मानकर चल रहे हैं कि वीरभद्र इस अवसर पर दस फीसदी डीए की भी घोषणा कर सकते हैं। नाहन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने जा रहे इस समारोह में भाग लेने को नेताओं और अधिकारियों ने भी पहुंचना शुरू कर दिया था। नाहन शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


स्वयं डीजीपी संजय कुमार यहां सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना कर रहे थे। समारोह के लिए पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल भी वीरवार को चलती रही। मुख्यमंत्री सुबह 11.02 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 11.05 बजे परेड निरीक्षण और 11.10 बजे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। 11.20 बजे वह लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सीएम प्रतिभागी कलाकारों और अन्य उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed