फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five women kabaddi players from Himachal selected for Indian team's practice camp

Bilaspur News: भारतीय टीम के अभ्यास शिविर के लिए हिमाचल से पांच महिला कबड्डी खिलाड़ी चयनित

Sat, 11 Mar 2023 09:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)/सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)/सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Mar 2023 09:44 PM IST
सार

पांच महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के अभ्यास शिविर के लिए हुआ है। शिविर शनिवार से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Five women kabaddi players from Himachal selected for Indian team's practice camp
हिमाचल की पांच महिला कबड्डी खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पांच महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के अभ्यास शिविर के लिए हुआ है। शिविर शनिवार से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में शुरू हो गया है। प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी बीएल धर्माणी ने बताया कि बिलासपुर से निधि शर्मा, कुल्लू से कविता ,सोलन से ज्योति और सिरमौर से पुष्पा और साक्षी का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी शिविर से एशियन गेम्स 2023 के लिए भी टीम इंडिया का चयन किया जाना है। देशभर से महिला वर्ग में कुल 40 खिलाड़ी इस शिविर में हिस्सा ले रही हैं। कहा कि हिमाचल जैसे छोटे से राज्य से पांच खिलाड़ियों का चयन होना गर्व की बात है। हिमाचल की यह पांच खिलाड़ी टॉप लिस्ट में शामिल हैं। हिमाचल की यह बेटियां इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम चमका चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता कई बार इंडिया की जर्सी पहनकर विदेशों में नाम चमका चुकी हैं। कविता राइट कवर की खिलाड़ी हैं। जबकि निधि शर्मा बिलासपुर जिले के एक किसान परिवार से संबंध रखती हैं और ईरान में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर अपने देश वापस प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। इंडिया कैंप के लिए चयनित पुष्पा और ज्योति ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। खिलाड़ी 21 मार्च तक इस कैंप में कबड्डी के गुर सीखेंगी। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान राजकुमार ब्रांटा, संयुक्त सचिव जगदेव मैहता, एनआईएस कोच ओम प्रकाश वशिष्ठ, पंकज शर्मा, रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष विजय पाल चंदेल और रिटायर्ड कोच मेघ सिंह वर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन



सुंदरनगर की मधु चंदेल वुशू इंडिया कैंप के लिए चयनित
वहीं, सुंदरनगर की मधु चंदेल का चयन वुशू खेल में इंडिया कैंप के लिए हुआ है। भारतीय वुशू संघ की ओर से करवाए ट्रायल के बाद मधु का चयन 65 किलोग्राम वर्ग में हुआ है। सुंदरनगर के ध्वाल स्थित हिमालयन रूप अखाड़ा की खिलाड़ी के राष्ट्रीय शिविर में चयन से रूप अखाड़ा और उनके घर में खुशी की लहर है। एनआईएस पटियाला में होने वाले शिविर में महिला और पुरुष वर्ग की भारतीय वुशू टीम का चयन किया जाएगा। यह टीमें 19वीं एशियन गेम्स और 16वीं वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में भाग लेंगी। रूप अखाड़ा ध्वाल के संस्थापक और प्रशिक्षक रूप सिंह ने बताया मधु चंदेल 2010 में पहली बार हिमालय रूप अखाड़ा ध्वाल के साथ जुड़ीं थी और लगातार अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मधु मौजूदा समय में आईटीबीपी में हवलदार के पद पर तैनात हैं। ध्वाल निवासी मधु चंदेल के पिता निक्कू राम सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त हुए हैं और माता गृहिणी हैं। उसकी बहन खेल कोटे के माध्यम से ही हिमाचल प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही हैं और छोटा भाई भी हिमालय रूप अखाड़ा ध्वाल में पहलवानी के गुर सीख रहे हैं। मधु ने अपने चयन का श्रेय हिमालयन रूप अखाड़ा के कोच रूप सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश वुशू एसोसिएशन के महासचिव पीएन आजाद और परिजनों को दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed