फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   five-time MLA from Kasauli Raghuraj passed away

कसौली के पांच बार विधायक रहे रघुराज का निधन

Wed, 09 Dec 2020 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,  सोलन
अमर उजाला नेटवर्क,  सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Dec 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
five-time MLA from Kasauli Raghuraj passed away
पांच बार विधायक रहे रघुराज - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कसौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक एवं पूर्व पशुपालन मंत्री रघुराज का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे। निधन की खबर सुनने के बाद धर्मपुर व अन्य क्षेत्रों में शोक की लहर है। सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान ने बताया कि रघुराज ने कसौली के विकास के लिए कभी पीछे हटकर नहीं देखा। करोड़ों, अरबों रुपये के विकास करवाए।

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से वह अस्वस्थता के कारण राजनीति से दूर रहे। दुख की घड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ खड़ा है। इस मौके पर विनोद सुल्तानपुरी, नविता रोशन लाल, साजिद अली, नरेश गुप्ता, जयपाल अग्रवाल, नंदलाल, रोशन ठाकुर, गणेश दत, शिवदत  ठाकुर, शांति पुंडीर, शांति ठाकुर, प्रताप ठाकुर, महेश गुप्ता, भूमेश सिंगला, प्रकाश चंद, राजेंद्र ठाकुर, राजेंद्र कंवर, मोहन सिह कंवर, महेंद्र सिंगला, मनीष शर्मा, लीला सिंह, राजेंद्र शर्मा, गणेश दत्त अत्रि, सुनील गोयल, रत्न सिंह ठाकुर और ध्यान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मंत्री रघुराज के निधन पर शोक जताया है। वह 85 वर्ष के थे। वह 1982 में पहली बार कसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और पांच बार विधायक चुने गए। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके विकासात्मक कार्यों को, विशेषकर कसौली क्षेत्र के लोगों की ओर से याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रघुराज को राजकीय सम्मान न देने से उखड़ी कांग्रेस

 कसौली से पांच बार विधायक रहे एवं पूर्व मंत्री रघुराज के अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन के राजकीय सम्मान न देने पर कांग्रेस विरोध में उतर आई है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्रशासन का कहना है कि उन्हें पूर्व मंत्री रघुराज के निधन के बारे में सुबह 11 बजे सूचित किया गया। तब तक तैयारियों के लिए समय ही नहीं बचा था। पूर्व मंत्री रघुराज का मंगलवार रात लगभग 9 बजे निधन हो गया था। वह 5 बार विधायक और एक बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार परवाणू के सेक्टर 5 स्थित श्मशानघाट में किया गया, लेकिन प्रशासन ने उन्हें राजकीय सम्मान नहीं दिया। राजकीय सम्मान न देने पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ा संज्ञान लिया है। 

प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि 5 बार विधायक ओर एक बार मंत्री रहे वरिष्ठ नेता रघुराज को प्रशासन ने राजकीय सम्मान तक देना उचित नहीं समझा। 
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री रघुराज का देहांत मंगलवार रात्रि 9 बजे हो चुका था, लेकिन बुधवार सुबह 11 बजे तक प्रशासन को इस बारे जानकारी ही नहीं थी, जबकि रात को ही सोशल मीडिया व विभिन्न चैनलों के माध्यम से उनके देहांत की खबर प्रदेश भर में पहुंच गई थी। उधर, सहायक आयुक्त परवाणू गौरव महाजन ने कहा कि उन्हें पूर्व मंत्री रघुराज के निधन के बारे में सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सूचना मिली। तब तक तैयारियों के लिए समय नहीं बचा था। राजकीय सम्मान के लिए कई तरह की तैयारियां करनी पड़ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed