{"_id":"5b16d1684f1c1bb36e8b6505","slug":"five-shops-gutted-in-fire-at-kotwali-market-cantt-road-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली बाजार में भड़की आग से पांच दुकानें राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली बाजार में भड़की आग से पांच दुकानें राख, लाखों का नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली बाजार कैंट रोड में अचानक भड़की आग से पांच दुकानें जल कर राख हो गईं। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना के अनुसार आग बाजार में स्थित पुरानी लकड़ी की दुकानों में लगी। आग से दो दर्जी, एक स्पेयर पाट्स और दो ऑटोमोबाइल की दुकानें जल गईं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।। अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर नियंत्रण पाया। पानी के 3 टैंकरों से आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि, आग से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद डीसी कांगड़ा और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे
विज्ञापन