फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five police personnel honored for arresting drug smugglers

Shimla News: नशा तस्करों को पकड़ने पर पांच पुलिस जवान सम्मानित

Wed, 15 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Five police personnel honored for arresting drug smugglers
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर बुधवार को हिमाचल दिवस समारोह के मौके पर पुलिस के पांच जवानों को सम्मानित किया गया। नशा तस्करी रोकने, यातायात व्यवस्था सुचारू करने से लेकर साहस का परिचय देने वाले इन जवानों को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सम्मानित किया। इसमें निरीक्षक आशीष कौशल को नशीले पदार्थ पकड़ने पर पुरस्कृत किया गया। इनके नेतृत्व में 2026 में 627.25 ग्राम हेरोइन, 2.556 किलोग्राम भांग और 127.90 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। इसके अलावा कई अन्य मामलों में भी नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। मुख्य आरक्षी जगदीश सिंह को चिट्टा बरामद करने, मुख्य आरक्षी पीयूष राज को चार आरोपियों से 11.5 किलोग्राम अफीम पकड़ने पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



महिला को बचाने पर सतपाल भी सम्मानित
आरक्षी चालक सतपाल ने 31 मार्च 2026 को असाधारण साहस एवं त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए सतलुज नदी में कूदकर एक महिला की जान बचाई थी। उन्होंने रस्सी की सहायता से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। इनके अलावा आरक्षी शुभम को भी सम्मानित किया। शुभम को कुशलतापूर्वक यातायात संचालन और स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगों की मदद के लिए पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article