शिमला: पर्यटन निगम की नई लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे महिला और बच्चे समेत पांच लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पर्यटन निगम की माल रोड के लिए बनी नई लिफ्ट अचानक खराब हो गई और उसमें पांच लोग फंस गए। लिफ्ट में करीब बीस मिनट तक एक महिला, बच्चे और समेत पांच लोग फंसे रहे।
लिफ्ट के अंदर फंसे लोग घबरा गए इनमें से एक महिला ने शुक्रवार शाम करीब 6.10 बजे अग्निशमन के 101 और पुलिस के 100 नंबर पर कॉल कर लिफ्ट में फंसे होने की सूचना दी।
इस पर अग्निशमन दल बचाव के लिए लीडिंग फायर मैन विजेंद्र कुमार के नेतृत्व में तुरंत मालरोड पर स्थित लिफ्ट की ओर रवाना हुए। तब तक पर्यटन निगम की ओर से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया था।
मौके पर ही थे इंजीनियर : इंचार्ज
लिफ्ट में फंसे लोगों ने पर्यटन निगम की लापरवाही पर जमकर भड़ास भी निकाली। अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा तो उस वक्त वहां महिला बच्चे के साथ खड़ी थी। यह वही महिला थी जिसने घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन केंद्र के सहायता कक्ष को दी थी।
इससे पहले भी यह लिफ्ट तीन बार पहले खराब हो चुकी है और इसमें पर्यटक और स्थानीय लोग फंस चुके हैं। लिफ्ट का उद्घाटन 7 दिसंबर 2018 को हुआ है। इस पर 6.20 करोड़ खर्च किए गए हैं।
अभी इस लिफ्ट को चले हुए नौ महीने भी नहीं हुए हैं करोड़ों खर्च करने के बावजूद लिफ्ट का यूं बार-बार खराब हो जाना कई सवाल खड़े कर रहे हैं। लोग अब नई लिफ्ट से जाने में डरने लगे हैं।
इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। घटनास्थल पर मौजूद लोग करोड़ों की लागत से बनाई गई नई लिफ्ट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते रहे जब लिफ्ट में फंसे लोग सुरक्षित बाहर आए तब सबने चैन की सांस ली।
लिफ्ट के दरवाजे में कुछ फंस गया था जिस कारण यह लिफ्ट बीच में ही अटक गई। कहा कि जिस समय लिफ्ट बंद हुई, उस समय इंजीनियर वहीं मौजूद थे। पता चलते ही लिफ्ट को ग्राउंड फ्लोर पर लाया गया। इसके बाद इंजीनियर ने दरवाजा खोलकर लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाल दिया। सभी लोग सुरक्षित हैं।-एमडी शर्मा, इंचार्ज, लिफ्ट