फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five out of six MLAs removed from the post of CPS have place in Vidhan Sabha committees

Himachal News: सीपीएस के पद से हटाए छह में से पांच विधायकों को विधानसभा समितियों में जगह

Thu, 03 Apr 2025 04:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Apr 2025 04:09 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन समितियों के गठन को मंजूरी तो विधानसभा सचिव की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई।

विज्ञापन
Five out of six MLAs removed from the post of CPS have place in Vidhan Sabha committees
पांच विधायकों विधानसभा समितियों में जगह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य संसदीय सचिवों के पदों से हटाए गए कांग्रेस के छह में से पांच विधायकों को विधानसभा समितियों की कमान व सदस्यता दी गई है। पूर्व सीपीएस किशोरी लाल जहां लोक उपक्रम समिति के सभापति बनाए गए हैं, वहीं मानव विकास समिति के संजय अवस्थी होंगे। अन्य विधानसभा समितियों में भी पूर्व सीपीएस और कांग्रेस छाेड़कर भाजपा में गए विधायक को भी शामिल किया गया है। भाजपा विधायक अनिल शर्मा की अध्यक्षता वाली लोक लेखा समिति के सदस्य सुधीर शर्मा होंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन समितियों के गठन को मंजूरी तो विधानसभा सचिव की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: स्कूल शिक्षा निदेशालय के अधीन आएंगे प्री नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल, अधिसूचना जारी
विज्ञापन

 

लोक लेखा समिति के सभापति अनिल शर्मा होंगे
लोक लेखा समिति के सभापति अनिल शर्मा होंगे। प्राक्कलन समिति के सभापति राकेश कालिया होंगे। इसके सदस्यों में कांग्रेस छाेड़कर भाजपा में गए विधायक सुधीर शर्मा भी सदस्य बनाए गए हैं। लोक उपक्रम समिति के सभापति पूर्व सीपीएस किशाेरी लाल बनाए गए हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी इसके सदस्य बनाए गए हैं। कल्याण समिति के सभापति पूर्व मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा नियुक्त किए गए हैं। स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति संजय रत्न नियुक्त किए गए हैं। सदस्यों में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और निर्दलीय से भाजपा विधायक बने आशीष शर्मा को भी शामिल किया गया है। अधीनस्थ विधायन समिति के सभापति विधानसभा उपाध्यक्ष होते हैं तो इसके सदस्यों में भी पूर्व सीपीएस किशोरी लाल लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में महंगी हुई अंग्रेजी शराब, 200 रुपये तक बढ़ गए दाम; रेट लिस्ट अनिवार्य

आशीष बुटेल  होंगे जनप्रशासन समिति के सभापति 
जनप्रशासन समिति के सभापति भी पूर्व मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल नियुक्त किए गए हैं। पूर्व सीपीएस मोहनलाल ब्राक्टा इसके सदस्य हाेंगे। मानव विकास समिति के सभापति पूर्व सीपीएस संजय अवस्थी होंगे। सामान्य विकास समिति के जहां सभापति केवल सिंह पठानिया होंगे तो इसमें भी सुधीर शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। ग्रामीण नियोजन समिति के सभापति रामकुमार नियुक्त किए गए हैं। इसमें भी भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को नियुक्त किया गया है। इसके आशीष शर्मा भी सदस्य होंगे। विशेषाधिकार समिति के सभापति विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार होंगे तो इसके सदस्य आशीष बुटेल होंगे। ई-गवर्नेंस एवं सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति के सभापति विधानसभा अध्यक्ष होते हैं और पूर्व सीपीएस आशीष बुटेल इसके सदस्य बनाए गए हैं।
 

विज्ञापन

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर समितियों में नहीं
मुख्य संसदीय सचिव यानी सीपीएस के पद से हटे छठे कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर विधानसभा की समितियों में शामिल नहीं हैं। उन्हें समितियों में जगह नहीं  मिलने को इस तरह से देखा जा रहा है कि भविष्य में उन्हें और भी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed