फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Schools from pre nursery to 12th class will come under the Directorate of School Education, the government iss

Himachal: स्कूल शिक्षा निदेशालय के अधीन आएंगे प्री नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल, अधिसूचना जारी

Thu, 03 Apr 2025 09:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Apr 2025 09:58 AM IST
सार

कैबिनेट की बैठक में बीते दिनों शिक्षा निदेशालयों का पुनर्गठन करने का फैसला लिया था। सरकार ने स्कूल और कॉलेज के लिए अलग-अलग निदेशालय कर दिया है। 

विज्ञापन
Schools from pre nursery to 12th class will come under the Directorate of School Education, the government iss
स्कूल शिक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश  में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को अपग्रेड कर स्कूल शिक्षा निदेशालय बना दिया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय के अधीन प्री नर्सरी से बारहवीं कक्षा के स्कूल आएंगे। कॉलेज और उच्च शिक्षा का कामकाज देखने के लिए अलग निदेशालय बनेगा। दोनों निदेशालयों के गठन के लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमेटी बना दी है। कमेटी दोनों निदेशालय में स्टाफ के बंटवारे और कार्यक्षेत्र को लेकर निर्देश तय करेगी। बुधवार को इस बाबत दो अधिसूचनाएं जारी हुईं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  हिमाचल: भांग की खेती पर शोध करने के लिए खर्च होंगे तीन करोड़, जानें क्या है सरकार की योजना

विज्ञापन

कॉलेज व उच्च शिक्षा के लिए अलग निदेशालय
कैबिनेट की बैठक में बीते दिनों शिक्षा निदेशालयों का पुनर्गठन करने का फैसला लिया था। सरकार ने स्कूल और कॉलेज के लिए अलग-अलग निदेशालय कर दिया है। इसके तहत प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को अपग्रेड कर स्कूल शिक्षा निदेशालय बना दिया गया है। पहले प्री नर्सरी से आठवीं कक्षा को प्रारंभिक और नौवीं से बारहवीं कक्षा, कॉलेज व उच्च शिक्षा को उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत रखा गया था। अब दोनों निदेशालयों में निदेशक के पद पर आईएएस अधिकारियों को नियुक्त किया जा सकता है। वर्तमान में एचएएस अधिकारी आशीष कोहली के पास स्कूल शिक्षा और डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा के पास उच्च शिक्षा निदेशालय की कमान है।

कमेटी में ये होंगे सदस्य
उधर, शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में बनाई कमेटी में स्कूल निदेशालय, उच्च शिक्षा निदेशालय और समग्र शिक्षा के निदेशकों के अलावा अतिरिक्त सचिव, अवर सचिव शिक्षा और समग्र शिक्षा के संयुक्त नियंत्रण लेखा सदस्य बनाए गए हैं। संयुक्त सचिव शिक्षा कमेटी के सदस्य सचिव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed