फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   five more died with corona in hamirpur.

जिले में पांच कोरोना संक्रमितों की गई जान, 66 और पॉजिटिव

Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
five more died with corona in hamirpur.
नादौन/ हमीरपुर। जिला हमीरपुर में मंगलवार को कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कोरोना संक्रमण के 66 नए मामले सामने आए हैं। इसमें आरटी-पीसीआर टेस्ट में 25, जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 41 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

जिला में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बेशक कमी आई है, लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अभी तक जिला में 231 कोरोना संक्रमित लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जोकि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। हालांकि सक्रिय मामलों की संख्या महज 824 रह गई है।
विज्ञापन

नादौन के साथ लगती भरमोटी खुर्द पंचायत में मंगलवार को दो और लोगों की मौत हो गई है। सुबह एक 64 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की कोविड के कारण मृत्यु हो गई। बुजुर्ग घर पर ही थे, लेकिन सुबह तबीयत अधिक खराब हुई तो उन्हें नादौन अस्पताल लाया गया। जहां पहुंचते ही कुछ देर बाद उनका देहांत हो गया, परंतु मृत्यु के बाद जब व्यक्ति का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया तो वह संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुछ समय के लिए अस्पताल बंद कर दिया गया और सैनिटाइज करने के बाद दोबारा कामकाज आरंभ हुआ। गत कुछ समय में ही भरमोटी पंचायत में कोविड से पांच मौतें हो गई हैं। इससे पूर्व दो सगे भाइयों की भी कोविड के कारण मौत हो चुकी है। वर्तमान समय में भी पंचायत में करीब 20 लोग संक्रमित हैं और घरों में ही आइसोलेशन में हैं। इस संबंध में पंचायत प्रधान निशा कुमारी ने बताया कि पंचायत की ओर से सभी संक्रमित लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाया गया है और समय-समय पर पंचायत को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-नियमों के प्रति लोगों को बार-बार जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन के सहयोग से मृत व्यक्ति का कोविड-नियमों के तहत अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed