{"_id":"5d3aec728ebc3e6d0239533c","slug":"five-injured-after-two-bikes-and-private-bus-collide-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस और दो बाइकों में टक्कर, पांच घायल और दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस और दो बाइकों में टक्कर, पांच घायल और दो गंभीर
Fri, 26 Jul 2019 05:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Jul 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा जिले के पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर ठानपुरी-टांडा चौक पर एक निजी बस व दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस टक्कर में पांच बाइक सवार घायल हुए हैं। वहीं, घायलों में विजय कुमार व विक्रम कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सभी घायलों का उपचार टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है। यातायात पुलिस प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि एक निजी बस पालमपुर से कांगड़ा की तरफ जा रही थी। जब बस ठानपुरी-टांडा चौक पर पहुंची तो टांडा और 53 मील की तरफ से आ रही दो बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
बताया गया है कि यह दुर्घटना बस चालक के एक बाइक को बचाने के चक्कर में हुई। दोनों बाइकों में पांच लोग सवार थे। दोनों बाइक चालकों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य भी घायल हैं।
विज्ञापन
घायलों में विक्रम, विशाल व जसविंदर तीनों हिसार (हरियाणा) के निवासी हैं। वहीं विजय कुमार झियोल (धर्मशाला) व पंकज मणिमाजरा चंडीगढ़ का निवासी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर पांचों घायलों को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है।
वहीं, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर, एसडीएम नगरोटा बगवां शशिपाल नेगी ने तहसीलदार मनोज कुमार की मार्फत हरियाणा के एक घायल विक्रम को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है।