फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five including four women dead in road accident in Alsindhi Village in Karsog Mandi Himachal Pradesh

Mandi Accident: करसोग में सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित पांच लोगों की मौत, छह लोग घायल

Fri, 03 Nov 2023 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Nov 2023 06:11 PM IST
सार

करसोग में शुक्रवार को सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार सुन्नी अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
Five including four women dead in road accident in Alsindhi Village in Karsog Mandi Himachal Pradesh
खाई में गिरी जीप। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल के करसोग में शुक्रवार को सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार सुन्नी अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े 11 बजे के बीच हुआ। शिमला-करसोग नेशनल हाईवे पर अलसिंडी से करीब 50 मीटर दूर उतक मोड़ के पास टाटा सूमो सड़क से करीब 100 मीटर की खाई में गिर गई।

विज्ञापन


गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। इनमें जस्सल निवासी चालक हरिकृष्ण (45), उनकी पत्नी सुरक्षा देवी (40), लत्ता देवी (40) निवासी खोलई, कौरा देवी (36) निवासी बंदली और निर्मला देवी (56) निवासी शकरिंडी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक करसोग के जस्सल गांव समेत आसपास के ये लोग सुबह बलिंडी जा रहे थे। बलिंडी में लोगों ने प्राकृतिक खेती उत्पादों के खरीद और बिक्री केंद्र के उद्घाटन समारोह में शामिल होना था।
विज्ञापन


सुबह जस्सल से चलने के बाद उनकी गाड़ी करीब 6 किलोमीटर दूर ही पहुंची थी कि उतक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बारे में पता चलने के बाद आसपास के लोग राहत एवं बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ लोगों ने खाई से घायलों समेत मृतकों के शवों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए शिमला जिले के सुन्नी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसा स्थल से करसोग दूर पड़ता है, जबकि सुन्नी की दूरी यहां से 20 से 22 किमी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, इनमें कमलेश निवासी जस्सल, रीमा देवी निवासी शकरिंडी, मनोरमा निवासी शकरिंडी, कृष्णा देवी निवासी खोलई शामिल हैं। दो घायलों के बारे में पता नहीं चला है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ, ऐसे में पुलिस चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

मंत्री ने काफिला रोककर की मदद
हादसे के कुछ ही देर बाद लोक निर्माण विभाग एवं खेल मंत्री मंत्री विक्रमादित्य सिंह का काफिला वहां से करसोग की ओर जा रहा था। मंत्री ने अपने काफिले को रोककर मदद की। घायलों को मंत्री के काफिले में चल रही गाड़ियों से सुन्नी अस्पताल पहुंचाया गया। विक्रमादित्य शिमला से छतरी जा रहे थे। उन्होंने सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


सीएम ने हादसे पर दुख, हरसंभव मदद का भरोसा
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अलसिंडी में सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed