फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five HRTC buses will run from Kullu to Rohtang amid lockdown

कुल्लू-मनाली में फंसे लाहौल के लोगों को एचआरटीसी बसों से पहुंचाएंगे घर

Tue, 14 Apr 2020 04:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/कोकसर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/कोकसर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Apr 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Five HRTC buses will run from Kullu to Rohtang amid lockdown
कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा

लॉकडाउन-कर्फ्यू के बीच हिमाचल सरकार ने लाहौल-स्पीति जिले के लोगों को बड़ी राहत दी है। 16 अप्रैल से कुल्लू-मनाली में फंसे जनजातीय जिले के लोगों को लाहौल घाटी की तरफ अपने घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हर दिन एचआरटीसी की पांच बसें 250 लोगों को लेकर जाएंगी। बर्फ से रोहतांग दर्रा बंद होने पर लोगों को राहनीनाला से आगे 12 किलोमीटर पैदल चलना होगा। इसके बाद कोकसर में फिर निगम की बसों में बैठकर लोग आगे का सफर तय करेंगे। गुलाबा-सिस्सु में यात्रियों की मेडिकल जांच होगी। कर्फ्यू लगने के बाद पहली बार निगम ने यह व्यवस्था की है।

विज्ञापन


इस बीच लाहौल से कोई शख्स कुल्लू-मनाली की तरफ नहीं आएगा।  कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने बताया कि लोगों की मांग पर यह व्यवस्था फिलहाल 10 दिन के लिए की जा रही है। इसके बाद सीमा फिर सील कर दी जाएगी। आपात स्थिति में ही लोगों को आवाजाही की इजाजत दी जाएगी। मारकंडा ने बताया कि 16 अप्रैल को मूलिंग से तिंदी तक जिसमें मयाड़ वैली भी शामिल रहेगी, के लोग जा सकेंगे। 17 को भी इन्हीं इलाके के लोगों को कुल्लू-मनाली से लाहौल लाया जाएगा। इसके बाद गाहर और तोद, जबकि अंत में चंद्रा घाटी के लोगों को पहुंचाया जाएगा। आवाजाही का पूरा प्रबंधन कुल्लू में तैनात हेलीकॉप्टर समिति संभालेगी। 
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर सीट बुकिंग आवेदन के तहत जाएंगे यात्री
लोगों को हेलीकॉप्टर सीट बुकिंग आवेदन के आधार पर लाहौल भेजा जाएगा। जिन लोगों ने हेलीकॉप्टर के लिए आवेदन नहीं किया था, वे सब लोग उड़ान समिति के पास आधार और वोटर कार्ड के साथ आवेदन कर सकते हैं। बाहरी मजदूर को अपने साथ घाटी लाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। स्थानीय लोगों को निकालने के बाद कर्मचारी लाहौल जाएंगे। बस सुबह कुल्लू के अखाड़ा स्थित पुराने बस अड्डे से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बस ऑपरेटरों को मदद देगी सरकार: गोविंद

वहीं, ऊना में प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ की बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधान राजेश पराशर राजू की अध्यक्षता में हुई। बैठक को परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर और निदेशक परिवहन कैप्टन जेएम पठानिया ने संबोधित किया। संघ के प्रदेश महासचिव रमेश कमल ने कहा कि बैठक में परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जो भी मांगें इस बैठक में निजी बस ऑपरेटरों की ओर से रखी गई है।

उन पर सकारात्मक रुख अपनाया जाएगा। परिवहन मंत्री ने कहा है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को रोकने के लिए जिस प्रकार से प्रदेश के निजी बस ऑपरेटरों ने अपनी बसों को सैनिटाइज करने और उसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद लॉकडाउन में बसें खड़ी कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसके लिए प्रदेश का हर एक निजी बस ऑपरेटर बधाई का पात्र है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश की निजी बस ऑपरेटर का टोकन टैक्स और विशेष पथ कर से संबंधित मसला हो या कोई अन्य इंश्योरेंस तथा बैंक से संबंधित कोई भी मसला हो उसके लिए प्रदेश सरकार निजी बस ऑपरेटर की हर संभव मदद करेगी। उधर, प्रदेश परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जीएम पठानिया ने कहा है कि निजी बस ऑपरेटरों की हर समस्याओं को निपटाने के लिए परिवहन विभाग निजी बस ऑपरेटर की पूरी मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed