{"_id":"6459e1af0698fd034f00e5ca","slug":"five-died-six-injured-in-two-separate-road-accidents-in-shimla-districk-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Accident: रोहड़ू में बोलेरो कैंपर और रामपुर में जेसीबी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Accident: रोहड़ू में बोलेरो कैंपर और रामपुर में जेसीबी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, छह घायल
Tue, 09 May 2023 07:25 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू/रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू/रामपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 May 2023 07:25 PM IST
सार
शिमला जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। बीती रात रंटाडी में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ननखड़ी में कार गिरी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। रोहड़ू में सीमा रंटाड़ी मार्ग पर सोमवार देर रात एक बोलेरो कैंपर के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। दूसरी ओर रामपुर की गोपालपुर पंचायत के डुगलू में चालक ने जेसीबी से नियंत्रण खो दिया, जिससे जेसीबी खाई में गिरने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों हादसों को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी रोहड़ू रविंद्र सिंह ने बताया कि सूर्यकांत, धर्मेंद्र निवासी बरटू, नीरज नेगी गांव बागी डा लोअर कोटी सोमवार शाम रोहड़ू के तहत सीमा रंटाड़ी मार्ग पर गांव के समीप क्रिकेट प्रतियोगिता के बाद आयोजन स्थल से सामान लेकर बोलेरो कैंपर में घर की ओर जा रहे थे। बारिश, धुंध व तेज रफ्तार के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी 800 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने धर्मेंद्र को खाई से निकालकर रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूर्यकांत और नीरज भी मंगलवार सुबह हादसा स्थल पर मृत मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को साैंप दिए हैं। उधर, दूसरे हादसे को लेकर डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने बताया कि पुलिस थाना झाकड़ी के अंर्तगत सोमवार रात एक जेसीबी (एचपी 06ए 9883) रामपुर से डुगलू जा रही थी। इसे मनोज (19) पुत्र अशोक कुमार, निवासी फिरोजपुर, तहसील पठानकोट (पंजाब) चला रहा था। सोमवार देरशाम करीब 8:30 बजे जब जेसीबी डुगलू के पास पहुंची तो चालक के नियंत्रण खोने से जेसीबी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी सवार लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में जेसीबी चालक मनोज और सुमित थापा (15) पुत्र दीपक थापा, निवासी नेपाल की मौत हो गई। हरदेव शर्मा (37) पुत्र मोहन शर्मा और तेतर शर्मा (50) पुत्र रामी शर्मा, निवासी कोपड़िया, तहसील एवं थाना सलाखुआ, जिला सहरसा बिहार, हेमंत (13) पुत्र मुख्य बहादुर, गोपी (30) पुत्र करण बहादुर, शुभम (14) पुत्र गोपी, लाल बहादुर (57) पुत्र कल्याणी सभी नेपाल निवासी घायल हो गए हैं। घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से एक घायल शुभम को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला रेफर कर दिया गया है।
ननखड़ी में कार हादसे में चालक की मौत
विकास खंड ननखड़ी की ग्राम पंचायत जाहू में मंगलवार को एक कार हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस थाना ननखड़ी के अनुसार मंगलवार सुबह जाहू पंचायत के कोफरधार निवासी देवेंद्र श्याम (40) पुत्र मोतीराम घर से अपने खेतों के लिए निकला। जैसे ही कार कोफरधार के समीप पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। कार में चालक ही सवार था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना ननखड़ी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हेमराज ने बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।