फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   five died in road accident near kullu himachal.

सड़क हादसे में पंचायत प्रधान समेत 5 की मौत

Thu, 17 Dec 2015 11:11 AM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
five died in road accident near kullu himachal.

हिमाचल के कुल्लू जिले में कुल्लू-पीज मार्ग पर जोखू नाला के पास सड़क हादसे में एक महिला पंचायत प्रधान समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों में से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसा बुधवार सुबह करीब दस बजे हुआ।

विज्ञापन


सात लोग वैन (एचपी 66-3474) में सवार होकर जिला परिषद प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के लिए कुल्लू आ रहे थे। लेकिन जोखू नाला के पास वैन अचानक अनियंत्रित होकर 300 फीट से भी ज्यादा गहरी खाई में गिर गई। वैन में आग लग गई और जोरदार धमाका भी हुआ।
विज्ञापन

एक गंभीर घायल, पीजीआई रेफर

five died in road accident near kullu himachal.

हादसे में प्रदीप कुमार, महेंद्र, ईशरा देवी, हितेश कुमार और भवानी सिंह की मौत हो गई है। ऊषा देवी और देवेंद्र ठाकुर गंभीर घायल हैं। इन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया, जहां से देवेंद्र को पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में मारे गए सभी लोग पीज गांव से थे।

ईशरा देवी पीज पंचायत की प्रधान थीं।  एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed