{"_id":"5d6f72a18ebc3e93a62992ab","slug":"fishermen-drowned-in-pong-dam-dehra-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौंग डैम में डूबा मछुआरा, प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौंग डैम में डूबा मछुआरा, प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान
Wed, 04 Sep 2019 01:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलियां पकड़ने उतरा मछुआरा पौंग डैम में डूब गया। मछुआरे की तलाश के लिए प्रशासन ने करीब सात घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन मछुआरे का कोई पता नहीं चला। छब्बड़ निवासी दिलबाग कुमार (42) पुत्र ईश्वर, निवासी छब्बड़ (इंदिरा कॉलोनी) बुधवार सुबह मछलियां पकड़ने पौंग डैम में गया था। अचानक किश्ती का फट्टा टूट गया और वह पौंग डैम में जा गिरा।
विज्ञापन
बताया यह भी जा रहा है कि उसे तैरना नहीं आता है और न ही उसके पास लाइफ जैकेट थी। पुलिस के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और मछुआरे की तलाश की। देर शाम तक इसका कहीं पता नहीं चल पाया था। हरिपुर थाने के एएसआई नाजर सिंह ने बताया कि पौंग डैम में डूबे मछुआरे की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया। देर शाम तक मछुआरे को नहीं ढूंढा जा सका है। अभियान वीरवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन