फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fisherman drowned in govind sagar lake

मछली पकड़ते वक्त गोबिंद सागर झील में डूबा मछुआरा, मौत

Wed, 08 Mar 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर) Updated Wed, 08 Mar 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
fisherman drowned in govind sagar lake

हिमाचल के बिलासपुर जिला की पंचायत जड्डू-कुलज्यार के गांव कड़ोहघाट में मानव निर्मित झील गोबिंद सागर में मछलियां पकड़ने गए मछुआरे की डूबने से मौत हो गई है। मछुआरे का शव बुधवार दोपहर 12:30 बजे लोगों को उसी स्थान पर मिला जहां पर पिछले कल उसकी किश्ती मिली थी। मछुआरे की मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कड़ोह निवासी रतन लाल (36) पुत्र धर्म सिंह उर्फ कमलेश कुमार हर रोज की तरह सोमवार को गोबिंद सागर झील में मछलियां पकड़ने के लिए करीब तीन बजे जाल लगाने के लिए गया।
विज्ञापन


मगर देर रात जब वह घर पर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। इसके बाद परिजनों ने आसपास फोन कर उसकी जानकारी लेने की भी कोशिश की। मगर उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। अगली सुबह उसकी तलाश शुरू की तो उसकी किश्ती घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उसका मोबाइल और चप्पलें बरामद की गई। पंचायत प्रधान कमलदेव ने पुलिस को रतन लाल के गुम होने की सूचना दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर रतन की खोज शुरू कर दी। मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। आखिर दोपहर करीब 12.30 पर रतनलाल का शरीर झील में दिखाई दिया।


पुलिस ने शव को गोबिंद सागर झील से निकालकर 174 के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घुमारवीं डीएसपी घुमारवीं राजेश शर्मा ने बताया कि गोबिंद सागर झील के कड़ोल निवासी रतनलाल का शव मिला है। पुलिस ने इस संबंा में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed