फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First Voter of india Shyam Saran Negi said, Ready to vote even at the age of 106

First Voter: प्रथम मतदाता श्याम सरण बोले-106 साल की उम्र में भी वोट डालने के लिए तैयार हूं

Fri, 02 Sep 2022 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Sep 2022 06:36 PM IST
सार

किन्नौर जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने शुक्रवार को भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी से मुलाकात की। उनके साथ 18 साल पूरा कर पहली बार मतदाता सूची में शामिल नव युवा मतदाता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
First Voter of india Shyam Saran Negi said, Ready to vote even at the age of 106
प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी से मिले डीसी किन्नौर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने शुक्रवार को भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी से मुलाकात की। उनके साथ 18 साल पूरा कर पहली बार मतदाता सूची में शामिल नव युवा मतदाता भी मौजूद रहे। देश के प्रथम मतदाता ने युवाओं को मतदान का महत्व समझाया। कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए मतदान करना अति आवश्यक है। वह 106 वर्ष के होने के बावजूद विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए तैयार हैं। नेगी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने मत का अवश्य प्रयोग करें। 

विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि श्याम सरण न केवल किन्नौर, हिमाचल बल्कि देश के आइकॉन हैं। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। मतदान अवश्य करना चाहिए। नेगी की विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कहा कि श्याम सरण नेगी के संदेश का पूरे प्रदेश में प्रचार किया जाएगा। लोग उनके आह्वान पर मतदान करने के लिए प्रेरित होंगे। 106 वर्ष आयु के श्याम सरण लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने वाले मतदाताओं ने श्याम सरण से वार्तालाप भी किया।  इस अवसर पर उपायुक्त ने देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण को किन्नौरी टोपी और खतक भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed