फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First prize to Himachal for best implementation of Pradhan Mantri Awas Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतरीन कार्यान्वयन के लिए हिमाचल को प्रथम पुरस्कार

Fri, 20 Dec 2019 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Dec 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
First prize to Himachal for best implementation of Pradhan Mantri Awas Yojana
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल को प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतरीन कार्यान्वयन और घरों के तीव्र निर्माण के लिए देश भर में प्रथम पुरस्कार मिला है। केंद्रीय कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने वीरवार को सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज डॉ. आरएन बत्ता को नई दिल्ली में आयोजित समारोह मेें पुरस्कार दिया।

विज्ञापन


राज्य को यह पुरस्कार लगातार दूसरी बार मिला है। पुरस्कार वितरण समारोह में राज्य को तीन पुरस्कार प्राप्त हुए। इन्वेस्टमेंट ऑन असेट मैनेजमेंट के लिए राज्य को द्वितीय पुरस्कार तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों की गुणवत्ता के लिए बेस्ट ओवरऑल परफार्मेंस का तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


इसका राष्ट्रीय गुणवत्ता निगरानी के तहत निरीक्षण किया गया था। यह पुरस्कार प्रधान सचिव जेसी शर्मा, एसई पीएमजीएसवाई अर्चना शर्मा और ईडी के नाग ने प्राप्त किया। राज्य को यह पुरस्कार वर्ष 2018-19 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed