जयराम सरकार का पहला जन मंच, मंत्री तय स्थानों पर पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जन मंच योजना के तहत पहला जनमंच रविवार को आयोजित होगा। रविवार सुबह से शुरू होने वाले जनमंच कार्यक्रम से पहले ही शनिवार देर रात तक अधिकतर मंत्री तय स्थानों पर पहुंच गए।
प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों के अलावा विधानसभा अध्यक्ष भी जनता की सुनवाई करेेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल केलांग के पुराने सर्किट हाउस में लोगों की शिकायतें सुन उनका निस्तारण करेंगे।
वहीं, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह शिमला के रामपुर स्थित ग्राम पंचायत घनवी, किशन कपूर डलहौजी के पंचायत घर व बथरी मैदान, सुरेश भारद्वाज कांगड़ा के फतेहपुर ग्राम पंचायत के रेह गांव, अनिल शर्मा अर्की स्थित ग्राम पंचायत मटेरनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजल में जन सुनवाई करेंगे।
ये मंत्री यहां करेंगे जनसुनवाई
सरवीन चौधरी बिलासपुर में फारेस्ट रेस्ट हाउस स्वारघाट, रामलाल मारकंडा रिकांग पियो विधानसभा क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सांगला, विपिन परमार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ऊना, वीरेंद्र कंवर नादौन के गांव धनेटा, विक्रम सिंह कुल्लू विधानसभा
क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुट्टी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लुग वैली, गोविंद सिंह ठाकुर जोगिंदर नगर की ग्राम पंचायत मटरू और राजीव सैजल शिलाई की ग्राम पंचायत बंदली में जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान जिले के डीसी के अलावा विभिन्न विभागों के स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।