{"_id":"5dd13bda8ebc3e5502659f4d","slug":"first-indian-acro-and-accuracy-competition-in-bilaspur-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बिलासपुर में जुटे 57 देशी-विदेशी पैराग्लाइडर, प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बिलासपुर में जुटे 57 देशी-विदेशी पैराग्लाइडर, प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
Sun, 17 Nov 2019 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Nov 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम इंडियन एक्रो एंड एक्यूरेसी प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बंदलाधार में किया। प्रतियोगिता 17 से 19 नवंबर तक चलेगी। इसमें देश के 57 पैराग्लाइडर भाग ले रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पैराग्लाइडिंग करते समय पैराग्लाइडर अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। पर्यटकों को भी अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
जिले में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को 5 लाख का चेक दिया। कहा कि खेल को और बेहतरीन ढंग से विकसित करने के लिए 10 लाख की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। गोबिंदसागर झील में जैटी बनाने को सहायता दी जाएगी। बिलासपुर में जल, नभ और थल सभी प्रकार की खेलों के लिए अवसर हैं। जिन पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि जिले के बंदला क्षेत्र से पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं शुरू करने का जो सपना देखा था, वह साकार हुआ है। तीन दिन चलने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, लेह-लद्दाख और उत्तराखंड के साथ नेपाल, तुर्की तथा ऑस्ट्रेलिया के 57 पायलट भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
पायलट बंदला से टेकऑफ करने के बाद हवा में सैट, लूप, टंबल, स्पायरल डाइव व हेलिको जैसे हैरतअंगेज करतब दिखाकर गोबिंदसागर किनारे लैंडिंग कर रहे हैं। लुहणू मैदान पर बनाए गए स्पॉट के साथ गोबिंदसागर के बीचोंबीच तैयार की गई जैटी पर लैंडिंग कर वे एक्यूरेसी का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हंसराज ठाकुर, आशीष ढिल्लों, कमलेश शर्मा, भूरी देवी, संजय शर्मा, अरविंद सरीन, विशाल जस्सल, अतुल खजूरिया, सरोजभाई पटेल, पवन शर्मा और कमलेश ठाकुर मौजूद रहे।