फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First death due to dengue in Solan district, 60 year old man dies

Himachal: सोलन जिले में डेंगू से पहली मौत, 60 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम

Tue, 24 Oct 2023 07:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Oct 2023 07:27 PM IST
सार

प्रदेश के जिला सोलन में डेंगू से पहली मौत हुई है। ऊपरी निहली डांग के 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने डेंगू से दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
First death due to dengue in Solan district, 60 year old man dies
डेंगू(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में डेंगू से पहली मौत हुई है। ऊपरी निहली डांग के 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने डेंगू से दम तोड़ दिया। बीबीएन में अभी तक बीबीएम में डेंगू के 450 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। सतविंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता इंद्रजीत सिंह का डेंगू के बाद बद्दी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके प्लेटलेट्स भी 25,000 तक पहुंच गए थे। हालांकि एक-दो दिन से प्लेटलेट्स रिकवर होने लगे, जिसे देखकर अस्पताल प्रबंधकों ने उसे घर भेज दिया।

विज्ञापन


बीती रात उनके सीने में दर्द हुआ, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो गई। उन्होंने 108 एंबुलेंस बुलाई, लेकिन एंबुलेंस काफी देरी से आई, जिससे उसके पिता की हालत खराब हो गई। पीजीआई ले जाते समय वह रास्ते में अचेत हो गए तो वह उन्हें बद्दी अस्पताल ही ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि मरीज को देर रात बद्दी अस्पताल लाया गया था, मगर उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मौत डेंगू से हुई है, इसकी जानकारी नहीं है, क्योंकि वह निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। हालांकि अब इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed