{"_id":"6411e6230a997a139a06b7a8","slug":"first-choice-of-tourists-manali-rohtang-pass-road-restored-till-gulaba-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटकों की पहली पसंद मनाली-रोहतांग दर्रा सड़क गुलाबा तक बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटकों की पहली पसंद मनाली-रोहतांग दर्रा सड़क गुलाबा तक बहाल
Wed, 15 Mar 2023 09:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Mar 2023 09:08 PM IST
सार
एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने बताया कि निरीक्षण में सड़क सही पाई गई है। लिहाजा, गुरुवार से पर्यटक वाहनों को गुलाबा तक भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त आशुतोष गर्ग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
मनाली-रोहतांग दर्रा सड़क।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद मनाली-रोहतांग दर्रा सड़क गुलाबा तक बहाल हो गई है। गुरुवार से पर्यटकों के वाहनों को गुलाबा तक जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने कोठी में स्थापित बैरियर को स्थानांतरित कर गुलाबा में स्थापित कर दिया है। गौरतलब है कि भारी बर्फबारी के कारण दिसंबर महीने में यह मार्ग बंद कर दिया गया था। इसके बाद गुलाबा से हटाकर बैरियर कोठी में लगाया गया था।
विज्ञापन
अब तीन महीने बाद यह बैरियर गुलाबा के लिए स्थानांतरित किया गया है। इससे पहले एसडीएम मनाली रमन शर्मा और डीएसपी केडी शर्मा ने गुलाबा तक सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क यातायात के लिए सही पाई गई। बैरियर में तैनात जवान आने-जाने वाले पर्यटकों का ध्यान रखेंगे और परमिट प्राप्त वाहनों को ही गुलाबा बैरियर तक भेजेंगे। पर्यटकों को गुलाबा बैरियर पार करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
हालांकि सैलानियों को रोहतांग दर्रा जाने के लिए इंतजार करना होगा। बीआरओ इस मार्ग पर बर्फ हटाने के अभियान में जुटा हुआ है। रोहतांग में बर्फ की मोटी परत होने के कारण इस कार्य में अभी एक महीने से भी अधिक वक्त लगने की संभावना है। इस संबंध में एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने बताया कि निरीक्षण में सड़क सही पाई गई है। लिहाजा, गुरुवार से पर्यटक वाहनों को गुलाबा तक भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त आशुतोष गर्ग को भेज दी गई है। पर्यटकों को गुलाबा से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन