फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Firing in Majra Sirmaur, one person died, another badly injured

सिरमौर: गोली लगने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Thu, 27 Jan 2022 05:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब( सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब( सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jan 2022 05:42 PM IST
सार

सैनवाला मुबारिकपुर में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया है। शुरुआती जांच में शिकार के दौरान गोली चलने की बात सामने आ रही है। जाहुर हुसैन निवासी सैनवाला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार रात उनके घर से करीब 20-25 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में गीताराम और रामेश्वर जमीन पर पड़े थे।

विज्ञापन
Firing in Majra Sirmaur, one person died, another badly injured
फायरिंग मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सैनवाला मुबारिकपुर में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया है। शुरुआती जांच में शिकार के दौरान गोली चलने की बात सामने आ रही है। जाहुर हुसैन निवासी सैनवाला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार रात उनके घर से करीब 20-25 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में गीताराम और रामेश्वर जमीन पर पड़े थे। दोनों लहूलुहान थे। वहीं, मौके पर मौजूद जगन्नाथ ने बताया कि वे तीनों आवारा पशुओं को देखने आए थे। इसी दौरान एक कार में सवार अज्ञात लोग उन पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। पुलिस को दिए बयान में जाहुर ने संदेह जताया कि ये तीनों साथ थे और इनके पास बंदूक भी थी। इस दौरान जंगली जानवर को मारने के लिए गोली चलाई होगी, जिसमें गीताराम व रामेश्वर जख्मी हो गए। पुलिस को गुमराह करने व तथ्यों को छिपाने लिए जगन्नाथ समेत साहिल व राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी बीर बहादुर ने कहा कि लाइसेंसी बंदूक घायल गीताराम की है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने लापरवाही और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed