फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   firing at kamla nehru hospital shimla.

महिला अस्पताल परिसर में झगड़ा, चली गोलियां!

Sat, 05 Dec 2015 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Dec 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
firing at kamla nehru hospital shimla.

शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में आग सेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुटों में झगड़ा हो गया। बात यहीं तक नहीं रुकी इसके बाद आपस में उलझे दोनों गुटों में मारपीट भी हो गई। आरोप है कि झगड़े के दौरान रिवाल्वर से जमीन पर तीन फायर किए लेकिन शुरुआती जांच में ऐसा कोई साक्ष्य मौके पर नहीं मिला है। पुलिस ने छह कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपी युवक के पास रिवाल्वर का लाइसेंस है। पुलिस के पहुंचने से पहले इन दोनों युवकों की जमकर पिटाई की गई। आरोपियों की पहचान अक्षय भारद्वाज कोटखाई और अजय कुमार चौपाल के तौर पर हुई है। रिवाल्वर अक्षय भारद्वाज के पास थी। अजय कुमार अपनी पत्नी को लेकर कमला नेहरू अस्पताल आया था उसकी डिलवरी होनी थी।
विज्ञापन


अजय कुमार का दोस्त अक्षय भारद्वाज भी उसके साथ था। वीरवार रात करीब पौने बारह बजे दोनों अस्पताल परिसर के पास ही टहल रहे थे। बाहर ठंड भी थी। इसलिए दोनों पास में ही एक लेंटर पर चले गए जहां थोड़ी आग जली हुई थी। वहां बैठकर आग सेंक रहे थे तभी वहां एक व्यक्ति आया और खुद को उस जगह का मालिक बताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि यहां आग क्यों जला रखी है? इसी बात को लेकर बहस हुई और वहां पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान अक्षय भारद्वाज की रिवाल्वर जमीन पर गिर गई। तभी किसी ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि शिकायत के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रिवाल्वर और छह कारतूस बरामद किए हैं। रिवाल्वर का लाइसेंस है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed