{"_id":"62151fb8d4515f5f7128f9eb","slug":"fireworks-factory-blast-incident-himachal-govt-constitutes-three-member-sit-to-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्टरी विस्फोट हादसा: हिमाचल सरकार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्टरी विस्फोट हादसा: हिमाचल सरकार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का किया गठन
Tue, 22 Feb 2022 11:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:11 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली उपमंडल के तहत बाथू में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से हुए हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली उपमंडल के तहत बाथू में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से हुए हादसे की जांच के लिए सरकार ने डीआईजी(एनआर) सुमेधा द्विवेदी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। एसआईटी में कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ विमुक्त रंजन और एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर को शामिल किया गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की ओर से जारी आदेशों के तहत एसआईटी मामले की पेशेवर और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगी। साथ ही मामले की विस्तृत व तेजी से जांच कर इसकी प्रगति के संबंध में समय-समय पर पुलिस मुख्यालय को सूचित करेगी।
विज्ञापन
बता दें बाथू में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे विस्फोट होने से मां-बेटी समेत छह महिला कामगार जिंदा जल गईं, जबकि 14 अन्य झुलस गए हैं। गंभीर घायल 11 कामगार पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए गए, जबकि तीन का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। घायलों में 12 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 286, 304ए व एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद फैक्टरी संचालक मौके से फरार हैं। मृतकों में तीन यूपी, दो पंजाब व एक स्थानीय महिला शामिल है।
विज्ञापन