{"_id":"6a623500bbe120627d086b5e","slug":"fire-tender-reached-shere-bazar-from-the-dc-office-in-six-minutes-shimla-news-c-19-sml1002-758129-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डीसी कार्यालय से छह मिनट में \nशेरे बाजार पहुंचा दमकल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डीसी कार्यालय से छह मिनट में शेरे बाजार पहुंचा दमकल वाहन
विज्ञापन
लोअर बाजार से अतिक्रमण हटाने से राहत
हाईकोर्ट के आदेश पर रोज होता है मॉक ड्रिल का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम ने शहर के लोअर बाजार में सड़क पर सजने वाली दुकानों को हटाने की विशेष मुहिम शुरू की है। इससे बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को राहत मिली है। वहीं सड़क खुली होने के कारण दमकल वाहनों को गुजरने में भी पहले जैसी परेशानी नहीं हो रही है।
पहले लोअर बाजार से दमकल वाहन को गुजरने में 8 से 12 मिनट तक का समय लग जाता था। अब सड़कों से तहबाजारियों के हटने और दुकानों का सामान बाहर नहीं सजने के कारण अग्निशमन वाहन उपायुक्त कार्यालय से शेरे पंजाब तक महज छह से आठ मिनट में पहुंच रहा है। पहले पूर्वाभ्यास के दौरान दमकल विभाग की टीम को जगह-जगह रुकना पड़ता था लेकिन अतिक्रमण हटने के बाद विभाग को काफी राहत मिली है। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के तहत उपायुक्त कार्यालय से शेरे पंजाब तक हर रोज मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है।
दमकल विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम इस अभ्यास में शामिल होती है। इसका उद्देश्य शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में आग या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान दमकल वाहन को समय पर घटनास्थल तक पहुंचाने के लिए तैयार रखना है। एक साल से अग्निशमन विभाग लोअर बाजार में यह पूर्वाभ्यास कर रहा था। इस दौरान टीम के सदस्य दमकल वाहन के आगे-आगे चलकर तहबाजारियों से सामान हटाने का आग्रह करते थे। दुकानदारों से भी बाहर रखा सामान हटाने को कहा जाता था। दमकल वाहन के गुजरने के बाद फिर बाजार में सामान सज जाता था। नगर निगम ने लोअर बाजार को नो वेंडिंग जोन घोषित किया। इसके बाद सड़क पर सामान सजाने वाले तहबाजारियों को हटाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि अब लोअर बाजार में अग्निशमन वाहन को पहले की तुलना में कम समय लग रहा है।