{"_id":"625f012089039b3dfd2352c4","slug":"fire-shimla-news-sml406197913","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के शेड में भड़की आग, 8 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के शेड में भड़की आग, 8 लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के नंद नगराओं पुल निर्माण में लगी सांई कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूरों के शेड में आग लग गई।?इससे करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 30 मजदूरों के कपड़े, कागजात और पैसे जलकर राख हो गए। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो गया था।
नंद नगराओं पुल में काम कर रहे मजदूरों को स्थानीय लोगों ने आग लगने की जानकारी दी। लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन आग की लपटें भयंकर रूप धारण कर चुकी थीं। कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर के मुताबिक आशंका है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। कार्यकारी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 30 मजदूरों के लिए बने तीन शेड जलकर राख हो गए हैं। सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की है।
पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है। वहीं तहसीलदार झंडूता शिखा के मुताबिक हलका पटवारी ने आग की जानकारी दी है।