फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire in washing machine at shimla.

वाशिंग मशीन रह गई ऑन, ओवर हीट से भड़की आग

Wed, 17 Feb 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 17 Feb 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
fire in washing machine at shimla.

शिमला के नवबहार में मकान में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आग भड़क गई। आग की घटना में करीब 20 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। आग की सूचना मिलने पर छोटा शिमला फायर स्टेशन से बचाव दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


आग लगने का कारण वाशिंग मशीन का स्विच ऑन रहने से ओवर हीट होना बताया जा रहा है। डिविजनल फायर आफिसर डीडी शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घटना में हजारों का नुकसान हुआ है। कारणों की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े दस बजे नवबहार स्थित कांति कुंज भवन के सेट में अचानक आग लग गई। सेट बाहर से बंद था। स्थानीय निवासी सुभाष चंद और अन्य लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी। पड़ोसियों ने ताले तोड़ कर देखा तो सेट के बाथरूम में आग भड़की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वाशिंग मशीन सहित वहां रखा सामान जल रहा है। मकान मालिक और उसका किरायेदार देवेंद्र उस समय घर पर नहीं थे। इसी बीच छोटा शिमला फायर स्टेशन से आए बचाव दल पहुंच गया और आग पर काबू पा लिया।


मौके पर पहुंचने के लिए टीम को करनी पड़ी मशक्कत
नवबहार के समीप हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। लिंक सड़क और इसके किनारे गाड़ियां खड़ी होने के कारण विभाग का वाहन आगे नहीं जा सका। कर्मी पैदल ही अग्निशमन यंत्र लेकर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed