{"_id":"664f62a06b602ee001049db0","slug":"fire-in-the-company-junk-didn-t-extinguish-even-after-three-days-in-baddi-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baddi Fire: तीन दिन बाद भी नहीं बुझी कंपनी के कबाड़ में लगी आग, अभी भी दो फायर टेंडर मौके पर हैं तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baddi Fire: तीन दिन बाद भी नहीं बुझी कंपनी के कबाड़ में लगी आग, अभी भी दो फायर टेंडर मौके पर हैं तैनात
Thu, 23 May 2024 09:07 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 23 May 2024 09:07 PM IST
सार
बद्दी के थाना गांव में एम राउफ इंटरप्राइजेज कंपनी के यार्ड में रखे कबाड़ में लगी आग तीन दिन बाद भी नहीं बुझी है।
विज्ञापन
बद्दी की एम राउफ इंटरप्राईजिज कंपनी के यार्ड में रखे कबाड़ में लगी आग। संवाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के थाना गांव में एम राउफ इंटरप्राइजेज कंपनी के यार्ड में रखे कबाड़ में लगी आग तीन दिन बाद भी नहीं बुझी है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के दो फायर टेंडर अभी भी मौके पर तैनात हैं। आग बार-बार सुलग रही है। आग सुलगते ही पानी डालकर बुझाया जा रहा है।
विज्ञापन
आग मंगलवार सुबह 10:30 बजे लगी थी। कंपनी के प्लांट में प्लास्टिक दाना, प्लास्टिक के ड्रम, शैंपू व केमिकल के ड्रम रखे हुए थे। इसके अलावा यहां पर पुरानी मशीनरी व कबाड़ रखा था, जो आग की भेंट चढ़ गए। फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि प्लास्टिक में लगी आग पर पानी डालने से कोई भी असर नहीं पड़ रहा है। बार-बार आग बुझने के बाद दोबारा भड़क रही है। जब तक आग पूरी तरह से नहीं बुझती तब तक फायर टेंडर मौके पर ही रहेंगे।
विज्ञापन