फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fire in nerva rohru four dhaba one motorcycle and car gutted in fire

Fire: नेरवा के मंढाह लाणी में अग्निकांड, चार ढाबे, एक कार और मोटरसाइकिल जलकर राख

Wed, 20 Jul 2022 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Jul 2022 06:04 PM IST
सार

मंढाह लाणी में देवराज के चूल्हे से भड़की चिंगारी से ढाबे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने साथ लगते तीन अन्य ढाबों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
fire in nerva rohru four dhaba one motorcycle and car gutted in fire
मंढाह लाणी में भीषण अग्निकांड। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्षेत्र के मंढाह लाणी में हुए भीषण अग्निकांड में काष्ठकुणी शैली में बने चार ढाबे, एक कार और एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। अग्निकांड की घटना बीते मंगलवार को शाम सात बजे हुई। राजस्व विभाग ने छह से आठ लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को सात बजे मंढाह लाणी में देवराज के चूल्हे से भड़की चिंगारी से ढाबे में आग लग गई।

विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने साथ लगते तीन अन्य ढाबों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों ने ढाबे के बाहर खड़ी एक कार और मोटरसाइकिल को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चौपाल केवल सिंह के नेतृत्व में पुलिस और दमकल विभाग का दल घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। जिस जगह यह घटना हुई, वहां से चूड़धार के लिए पैदल यात्रा शुरू होती है। यात्रा के सीजन के दौरान ढाबे में काफी भीड़ रहती है, लेकिन मंगलवार को मौसम खराब होने के कारण ढाबे जल्दी बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी प्रचंड थी कि ढाबों से एक बर्तन तक नहीं निकाला जा सका। ढाबे देव राज, श्याम, राकेश पंवार एवं चंद्र मोहन के थे। कार चूड़धार मंदिर में ठेकेदारी करने वाले शिलाई निवासी खजान सिंह की थी। बाइक मालिक चूड़धार के जंगलों में रहने वाले किसी गुज्जर की बताई जा रही है। तहसीलदार चौपाल उमेश शर्मा ने बताया कि विभाग ने आग से हुई क्षति का आकलन कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर छह से आठ लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने घटना की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed