फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire in garbage spread

Shimla News: एक माह से जल रहा कचरा, अफसरों पर मंत्री सख्त, बोले-अब भरयाल में ही खोल दो दफ्तर

Sun, 04 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
fire in garbage spread
कूड़े के पहाड़ में एक महीने से निकल रहा धुआं, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

शिमला शहर में भी पहुंचा प्रदूषण, हजारों रुपये फूंकने के बावजूद नगर निगम आग बुझाने में फेल
मंत्री बोले-जब तक आग नहीं बुझे तक तक मौके से हिलना नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भरयाल में कूड़े के पहाड़ में भड़की आग एक महीने बाद भी काबू नहीं हो पाई है। इससे निकल रहा धुआं गांवों के अलावा अब शिमला शहर में भी पहुंच गया है। हजारों रुपये फूंकने के बावजूद नगर निगम आग नहीं बुझा पा रहा। अब इस पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी सख्त हो गए हैं। मंत्री ने मौके का मुआयना कर नगर निगम को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं कि तुरंत आग पर काबू पाया जाए। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा है कि अधिकारी भरयाल में ही अपना दफ्तर बना लें और जब तक आग पर काबू न पाया जा सके तब तक मौके से हिले तक नहीं। मंत्री के सख्त आदेशों के बाद अब नगर निगम के अधिकारी पानी के टैंकरों और मिट्टी डालकर आग को बुझाने के काम में जुट गए हैं। निगम का दावा है कि रविवार को काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है।
शहर के मज्याठ वार्ड में आने वाले भरयाल में पिछले एक महीने से कूड़े में आग भड़की हुई है। इसमें पानी डालकर बुझाने का काम किया जा रहा है। बावजूद इसके आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। इसके अलावा अब मिट्टी डालकर भी इसे बुझाने का काम किया जा रहा है। कूड़े के अंदर ही अंदर मिथेन गैस होने के कारण यह आग भड़क रही है। इसके अलावा अधिकारियों ने यह भी दावा किया है कि लगातार हवा के चलने के कारण भी आग सुलग रही है। अगर उधर, धुआं न केवल आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है। सूत्रों की मानें तो नगर निगम प्राइवेट पानी के टैंकरों और मिट्टी का सहारा लेकर इसे बुझाने के काम में लगा हुआ है।
विज्ञापन


इनसेट
सत्रह हजार रुपये पानी के टैंकरों पर खर्च
आग को बुझाने के लिए नगर निगम पहले भी पानी के टैंकर भेज चुका है जिनका बिल करीब 17 हजार रुपये बना है। हालांकि कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने अपने स्तर पर पैसा खर्च करके यह पानी के टैंकर भेजे हैं। हालांकि आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सांस लेने में हो रही दिक्कत
स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।

जल्द होगा समाधान
कर्मचारी मौके पर डटे
आग को बुझाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। निगम के कर्मचारी मौके पर डटे हैं और इसका लगातार फीडबैक भी अधिकारियों को दे रहे हैं।
- सुरेंद्र चौहान, महापौर नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed